फिर दहला अमेरिका, कैलिफोर्निया में गोलीबारी से छह की मौत

firing-in-california-six-people-deadकैलिफोर्निया। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के सैंटा मोनिका में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर छह लोगों की हत्या कर दी और कई लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बंदूकधारी को कॉलेज लाइब्रेरी के पास अपना शिकार बनाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बंदूकधारी ने काले रंग का कोट पहन रखा था और उसके पास कई सारी बंदूकें थी। उसने अचानक कारों और बसों में गोलियां चलानी शुरू कर दी।

पहले भी कई धमाकों का दर्द झेल चुका है अमेरिका

बंदूकधारी ने गोलियां चलाने के बाद घरों में आग लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि दो लोगों का शव जलते हुए घर से मिला और बाकी चार लोगों का कॉलेज के पास मिला। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं शामिल है। पुलिस ने बताया कि कॉलेज बंद था जिस वक्त वहां यह हमला हुआ।

सिखों-हिन्दुओं के खिलाफ घृणा अपराधों का रिकॉर्ड रखेगी एफबीआइ

गौरतलब है कि जहां हमला किया गया अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा वहां से करीब पांच किमी दूर ही एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।

error: Content is protected !!