
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। निकाय चुनावों को लेकर शहर में चुनावी आहट शुरु हो चुकी है। उसी के तहत कांगे्रस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी टिकट बंटवारें को लेकर चाय की दुकानों पर चुस्कियों के साथ चुनावी चर्चा करते हुए देखे जा रहे हैं। चांग चितार रोड पर एक चाय की दुकान पर बैठे कांगे्रसी कार्यकर्ताओं ने ब्यावर ब्लॉक कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष डॉ. एससी जैन पर टिकटों के भेदभाव को लेकर चर्चा कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ब्लॉक अध्यक्ष हठधर्मिता के कारण कार्यकर्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कांगे्रस को नगर परिषद में अपना बोर्ड बनाना है तो उसे जमीन से जुडे ईमानदार और साफ छवि वाले कार्यकर्ताओं को टिकट देना चाहिए। अनुसूचित जाति कांगे्रस जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा ने बताया कि हर बार की भाँति इस बार के निकाय चुनावों में भी अनुसूचित जाति और अन्य पिछडा वर्ग के प्रत्याशियों की बोर्ड बनाने में अहम भूमिका रहेगी। इसलिए पार्टी को जिस वार्ड में भी इन वर्गों से जुड साफ छवि वाले दावेदार उन्हें टिकट देकर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी वार्ड में सामान्य वर्ग से भी जमीन से जुडे पार्टी कार्यकर्ता टिकट मांगता है तो पार्टी उसे भी महत्व देना चाहिए। लेकिन जो भी इस बार के निकाय चुनावों में जिस तरह से टिकटों की बंदरबाट हो रही है। उसे देखते हुए शहर ब्लॉक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता अपने ब्लॉक अध्यक्ष से खासे नाराज दिखाई दे रहे।