पुलिस वालों की अवैध रिफिलिंग वालों से सांठगांठ थी?

राजेन्द्र सिंह हीरा
राजेन्द्र सिंह हीरा
कल भगवान गंज में 80 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण हेतु हटाए जा रहे अवैध निर्माण के दौरान तैनात पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया।
पुलिस ने न केवल ज़ल्दबाज़ी की परन्तु JCB के काम में दखल दी और उसे अवैध रिफिलिंग प्लांट को तोड़ने से भी रोका जबकि पुलिस का काम केवल लॉ एंड ऑर्डर देखना होता है।
गौर तलब है इस बात का संज्ञान निगम अधिकारियों ने भी नहीं लिया।
ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस वालों की अवैध रिफिलिंग वालों से सांठगांठ थी।
एक बात और गौरतलब है कि दैनिक भास्कर में कई बार अवैध गैस रिफिलिंग प्लांट और अवैध शराब बार के बारे में छपता रहा है पर ना तो पुलिस और ना ही DSO ने कोई कार्यवाही की है।
आप समझ रहे होंगे मैं क्या कहना चाह रहा हूँ।
इस देश का भगवान ही मालिक है।
जयहिन्द।
राजेन्द्र सिंह हीरा

error: Content is protected !!