वसुंधरा के नेतृत्व में चुनाव लडऩा अभी तय नहीं?

हालांकि आम राय और मीडिया की धारणा है कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा, मगर पार्टी के स्थानीय नेताओं में अभी एक राय कायम नहीं हुई दिखती है। इसका स्पष्ट संकेत दिया पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ललित किशोर चतुर्वेदी ने। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी इस बारे निर्णय नहीं हुआ है, अलबत्ता सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लडऩा तय है। उनके इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि पार्टी हाईकमान अभी तक वसुंधरा और संघ लॉबी में सुलह नहीं करवा पाया है, इसी कारण संघ पृष्ठभूमि के नेता इस आशय के बयान जारी कर रहे हैं। उदयपुर न्यूज डॉट इन नामक पोर्टल पर इसका विस्तृत समाचार पढऩे के लिए निम्नांकित लिंक पर क्लिक कीजिए-                                                                                                                            http://udaipurnews.in/2012/10/11/log-jagran-yatra-extend-is-good-for-bjp-says-chaturvedi/

error: Content is protected !!