दिलीप वेंगसरकर के पुत्र संग शादी करेगी ईटी नाऊ की एंकर

shadiपुणे मिरर ने अपने गाशिप कॉलम में एक खबर छापी है कि ईटी नाऊ की एंकर आयशा फरीदी जल्‍द ही भारत के पूर्व क्रिकेट कप्‍तान दिलीप वेंगसरकर के पुत्र के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. दिल्‍ली में कार्यरत आयशा और दिलीप एवं मनाली वेंगसरकर के पुत्र नकुल 27 अप्रैल को दिल्‍ली में विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. खबर के मुताबिक आर्किटेक्‍ट एवं इंटीरियर डिजाइनर नकुल वेंगसरकर और आयशा की डेटिंग पिछले दो सालों से चल रही है.

आयशा ईटी नाउ से पहले मुंबई में ही सीएनबीसी टीवी18 के साथ कार्यरत थीं. इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई. आयशा के दिल्‍ली आने के बाद यह रिश्‍ता और प्रगाण हो गया. हालांकि दिलीप वेंकसरकर के एकलौते पुत्र नकुल की इंगेजमेंट रीयल एस्‍टेट व्‍यवसायी अविनाश भोसले की पुत्री स्‍वपन्‍ली से तय हुई थी, परन्‍तु किसी कारणवश यह शादी टूट गई. इन दोनों का इंगेजमेंट सेरेमनी कुछ महीने दोनों परिवारों के मौजूदगी में हुआ था. अब शादी दिल्‍ली में होगी तथा वेंगसरकर परिवार मुंबई में एक भव्‍य रिसेप्‍शन पार्टी देगा. भडास4मीडिया से साभार

error: Content is protected !!