राहुल के मुकाबले वरुण को लाया जाएगा राजस्थान

varun gandhiकानाफूसी है कि इस साल के आखिर में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिहाज से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की राजस्थान में विशेष रुचि को देखते हुए भाजपा जवाबी हमलों के लिए भाजपा महासचिव वरुध गांधी को लॉंच करने पर विचार कर रही है।
ज्ञातव्य है कि कांग्रेस हाईकमान राजस्थान को किसी भी सूरत में हाथ से नहीं निकलने देना चाहती और इसी कारण सोनिया व राहुल यहां काफी रुचि ले रहे हैं। पिछले दिनों यहां हुए उनके दौरों और राहुल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी जयपुर में दिए जाने से इस बात के संकेत मिलते हैं। भाजपा की इस पर पैनी नजर है। भाजपा आलाकमान ने वसुंधरा राजे से बात कर वरूण गांधी को प्रदेश में सक्रिय करने की योजना बनाई है। वरुण गांधी के साथ प्रदेश के आठ से दस युवा नेताओं की टीम भी लगाई जा रही है। ये लोग वरुण के मार्गदर्शन में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। भाजपा मानती है कि वरुण गांधी युवाओं में राहुल गांधी से अधिक लोकप्रिय हैं और उनके दौरे राजस्थान में करवाने से लाभ होगा।

error: Content is protected !!