आप पासवान के खिलाफ मोची या रिक्शाचालक को उतारेगी

D-1590पटना। आप आदमी पार्टी (आप) लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता राम विलास पासवान के खिलाफ किसी मोची या रिक्शाचालक को मैदान में उतारेगी। पार्टी के एक नेता ने रविवार को यह बात कही। आप संयोजक सोमनाथ त्रिपाठी ने बताया, “आप ने पासवान के खिलाफ एक आम आदमी को खड़ा करने का फैसला किया है। उम्मीदवार मेहनती मोची या रिक्शाचालक हो सकता है।” उन्होंने बताया कि पार्टी पासवान और मुख्यमंत्री नितीश कुमार दोनों पर निशाना साधेगी और कतिपय कारणों से राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद चुनावी मैदान में नहीं होंगे।
उन्होंने कहा, “हम निश्चिंत हैं कि पासवान हाजीपुर या किसी अन्य आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से फिर मैदान में उतरेंगे।” पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जनता दल (युनाइटेड) के राम सुंदर दास ने पासवान को हराया था। त्रिपाठी ने बताया कि आप, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और सैयद शाहनवाज हुसैन सहित भाजपा नेताओं के खिलाफ भी राज्य में मजबूत उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी।

error: Content is protected !!