भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का निधन

bangaru laxmanहैदराबाद / भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का शनिवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। 74 वर्षीय लक्ष्‍मण बीमार चल रहे थे और पिछले एक हफ्ते से अस्‍पताल में भर्ती थे। उन्होंने सिकंद्राबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। लक्ष्मण को तहलका के स्टिंग ऑपरेशन के बाद पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वह 2000 से 2001 तक बीजेपी के अध्यक्ष रहे। तहलका के स्टिंग में उन्हें रक्षा सौदे में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दिखाया गया था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने रिश्वत मामले में उन्हें दोषी पाया था।

लक्ष्‍मण का जन्म 17 मार्च 1939 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। एनडीए की सरकार में वह 1999 से 2000 तक  रेल राज्‍य मंत्री रहे। भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को फर्जी हथियार डीलरों से कैमरे पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। अंग्रेजी वेबसाइट तहलका द्वारा 2001 में कराए गए स्टिंग ऑपरेशन में बंगारू कैमरे पर धन लेते हुए पकड़े गए थे। अंग्रेजी वेबसाइट ने 13 मार्च 2001 को वीडियो सीडी जारी की थी जिसके बाद राजनीतिक तूफान उठ खड़ा हुआ था। इस तूफान ने उनका राजनीतिक करियर ही खत्म कर दिया। रिश्वत कांड में अदालत का फैसला आने के बाद भाजपा ने खुद को उनसे अलग कर लिया था। बंगारू लक्ष्मण को बीजेपी का सबसे बड़ा दलित चेहरा माना जाता था।
error: Content is protected !!