भूपेन्द्र सिंह ने विदिशा में भाजपा के पक्ष में किया प्रचार

बासौदा में ली सैक्टर प्रभारियों की बैठक
२२ अप्रैल को मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की अपील की
secter prabharieo ki baithak ganjbasoda (1)vidisha ghar-ghar jansampark (2)vidisha ghar-ghar jansamparkसागर। प्रदेश के परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने २० अप्रैल को विदिशा में घर-घर जाकर विदिशा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुषमा स्वराज एवं विदिशा विधानसभा के प्रत्याशी कल्याण सिंह के समर्थन में प्रचार किया। दिन भर घर बैठकों का सिलसिला जारी रहा। शाम सात बजे विदिशा से बासौदा पहुंचे परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बासौदा में सैक्टर प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि २२ अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा को अभूतपूर्व सफलता प्रदान करने के लिए सभी मतदान केन्द्र स्तर पर टोलिया बनाकर घर-घर हल्दी चांवल भेजकर परिवार सहित लोगों को आमंत्रित करें। श्री सिंह प्रातरू 10 बजे विदिशा में रोड शो करने के पश्चात 10.30 बजे गंजबासौदा, 11.30 बजे अहमदपुर, 12.30 बजे बेगमगंज, 01.30 बजे दिवडिय़ा, 02.30 बजे नसरूल्लागंज में आमसभा करेंगे।
साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ढोलढमाकों के साथ अपने-अपने वार्ड से टोलियों के साथ सभा स्थल तक पहुंचे। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि प्रदेश में दो लहरें चल रही हैं एक नरेन्द्र मोदी की ओर दूसरी शिवराज सिंह की। ऐसे अनुकूल माहौल में कार्यकर्ता चूक न करें। बीते विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की चूक का ही नतीजा है कि शिवराज सिंह की लहर के बावजूद भी बासौदा से कांग्रेस का प्रत्याशी विजयी हो गया। पुरानी हार का बदला इस बार सूद सहित बसूल करें कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन ही सर्वाेपरि है। कार्यकर्ता उसकी रीढ़ है। कार्यकर्ता ही चुनाव जीतता है और वहीं चुनाव हारता है। प्रत्याशी तो नाम मात्र का सूचक है। मतदान स्तर पर कार्यकर्ताओ का चेहरा देखकर एवं उसकी साफ स्वच्छ छवि के बलबूते पर मतदान होता है। कार्यकर्ता की सजगता से ही विषम परिस्थितयों में भी चुनाव अपने पक्ष में किया जा सकता है। अतरू उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे संगठन के हित में श्रीमती सुषमा स्वराज एवं कल्याण सिंह को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए जुट जाएं।
इस दौरान विदिशा एवं बासौदा के मंडल अध्यक्ष सहित सभी सैक्टरों के प्रभारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!