सुशासन युग का हुआ प्रारम्भ : किरण माहेश्वरी

kiranनई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी को बधाई दी एवं देश की महान जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। किरण नें कहा कि सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत का समय आ गया है। आज से देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन का नया युग प्रारम्भ हो रहा है। नरेन्द्र भाई मोदी एक उद्देश्यपूर्ण, प्रतिबद्ध और निर्णायक शासन के लिए चुना है। वे कर्मशीलता एवं निष्ठा के बल पर एक निर्धन परिवार से देश के सर्वोच्च पद पर पहूँचे है। किरण नें कहा कि नरेन्द्र भाई मोदी के पदभार ग्रहण के पूर्व ही भारत से निराशा के बादल छंट गए है। भारत की विश्व प्रतिष्ठा बढ़ गई है। प्रशासन में गुणात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। किरण नें मत्री परिषद के सभी सदस्यों को भी हार्दिक बधाई दी है।

error: Content is protected !!