दिलीप कुमार को बधाई देने पहुंचे पेन न कैमरा इंटरनेशनल के महमुद अली

IMG-20141211-WA0105IMG-20141211-WA0104-जगदीश सैन पनावड़ा- मुम्बई / फिल्म जगत के मशहूर कलाकार दिलीप कुमार का आज जन्म दिन हैं और इस जन्मदिन के शुभअवसर पर कुमार साहब के घर पर जन्मदिन की बधाई देने वालो का ताँता लगा हुआ हैं । इस ख़ुशी के मौके पर दिलीप साहब को घर और फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तिया जन्म दिन की बधाई देने पहुँच रही हैं। पिछले दिनों दिलीप कुमार को तबियत ख़राब होने की वजह से लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था कुछ दिन अस्पताल में इलाज लेने के बाद दिलीप कुमार पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने पर अपने घर वापस आ गए हैं । और आज गुरुवार को जन्मदिन हैं दिलीप साहब अपने घर पर अपने पुराने दोस्तों और चाहने वालो के साथ इस समय जन्मदिन मना रहे हैं । इस मौके पर फिल्म जगत के फिल्म वितरक पेन n कैमरा इंटरनेशनल कम्पनी के महमुद अली भी गोविंदा के साथ दिलीप कुमार के घर पहुंचे और दिलीप कुमार को गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की की बधाई दी और स्वास्थ्य की जानकारी ली ।

error: Content is protected !!