माकन ने केजरीवाल और बेदी को बहस के लिए ललकारा

ajay-makenनई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुकाबला अब रोमांचक होता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को बहस की चुनौती पर आज फिर कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष अजय माकन ने केजरीवाल और किरण बेदी को बहस के लिए ललकारा।
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि मैं 15 साल से राजनीति में हूं। 15 साल में मेरे दामन पर एक भी दाग नहीं लगा है। अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी जी आएं और डिबेट करें। बहस में जिसका विजन दिल्ली की जनता को पसंद आए, जनता उसे वोट दे। उन्होंने कहा हमसे, किरण बेदी और केजरीवाल से दिल्ली को लेकर सवाल पूछे जाएं।
गौरतलब है कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार को बहस की चुनौती दी थी, जिसे माकन से स्वीकार कर लिया था।

error: Content is protected !!