चौ. चरण सिंह की जयंती पर किया विचार गोष्ठी का आयोजन

IMG_4543 (1)चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय, अकोला में किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह जी की 113 वीं जयंती विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रबंधक चौ. छिद्दी सिंह ने उनकी तस्वीर पर मार्ल्यापण कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस मौके पर डॉ. सुनील राजपूत ने चौ. चरण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौ. चरण सिंह ने हमेशा से किसानों की लड़ाई लड़ी वह एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जो एक भी दिन संसद नहीं गये बल्कि किसानों के बीच रहकर किसानों की समस्याओं के लिए लड़े।
डॉ. शिव कुमार ने कहा कि चौ. साहब के आदर्शों पर चलकर आज देश तरक्की कर सकता है।
राजवीर सिंह ने कहा कि आज युवाओं को चौ. चरण सिंह की व्यक्तित्व से सीख लेकर उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए।
इस मौके पर मिष्ठान का वितरण डॉ. बी.एस. चौहान ने किया।
गोष्ठी की अध्यक्षता चौ. छिद्दी सिंह व संचालन डॉ. सुनील राजपूत ने किया।
प्रमुख रूप से श्रीड्डष्ण चाहर, मेहताब सिंह, हेमेन्द्र चाहर, प्रवेन्द्र चाहर, छीतर सिंह, रेनू श्रीवास्तव, चन्द्रपाल सिंह, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!