कल्याण सिंह का 84वां जन्मदिन राष्ट्रीय अधिकार दिवस के रूप मैं मनाया

kalyan singhआगरा। अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का 84वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सोमवार को अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के देहतोरा स्थित कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के 84 वें जन्मदिन को राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रीय अधिकार दिवस के रूप मैं धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी ने कल्याण सिंह जी के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरित कर उनके दीर्घायु की कामना की।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के सम्पादक मानसिंह राजपूत ने केक काटा और उनके दीर्घायु की कामना की। और डायरेक्टरी के सम्पादक मानसिंह राजपूत ने कहा की बाबूजी कल्याण सिंह जी का व्यक्तित्व नैसर्गिक और सादगीपूर्ण है। चाहे वो प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हो या एक सामान्य नेता रहे हो हमेशा उनका दूसरो के प्रति व्यवहार सामान्य रहा है। बाबूजी कल्याण सिंह जी प्रदेश के ऐसे मुख्यमत्री रहे है जिनके शासन काल मैं प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी रही है। और बाबूजी पर उनके मुख्यमंत्रित्वकाल मैं एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। बाबूजी का राजनैतिक और सामाजिक जीवन एकदम साफ सुथरा रहा है। और बाबूजी कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल पद का निर्वाह भी पूरी ईमानदारी के साथ और सादगीपूर्ण कर रहे हैं।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत टेलीफोन डायरेक्टरी के उप-सम्पादक ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा की बाबूजी कल्याण सिंह जी हमेशा से हिंदुओं की आन, बान, शान और हिंदुत्व की पहचान रहे हैं। बाबूजी ने 1992 मैं अपने ईष्टदेवता श्रीराम जी के लिए अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी को भी लात मार दी हो ऐसे हिन्दू ह्रदय सम्राट की लम्बी उम्र के लिए श्रीराम से हम कामना करते हैं। बाबूजी हमेशा से गरीबों, शोषितों और पिछडों के नेता रहे हैं। बाबूजी कल्याण सिंह जी की कार्यशैली समयबध्द और निष्पक्ष है। उनका जीवन सदा से पूर्णत सादगी वाला रहा है।
अरब सिंह बॉस ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह कल्याण सिंह की जीवन के प्रति संतुष्टी ही उनकी बेहतर कार्य कुशलता का परिचायक है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तजुर्बेदार हैं चाहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हो या फिर सांसद हमेशा जन अपेक्षाओं पर खरे उतरे हैं। और वे बुजुर्ग अभिभावक की भांति राजस्थान के प्रबुध्द मार्गदर्शक की तरह काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अरब सिंह बॉस ने की और संचालन ब्रहमानन्द राजपूत ने किया इस अवसर पर पवन राजपूत, दुष्यंत लोधी, मोरध्वज राजपूत, दीपक लोधी, विष्णु लोधी, लोकेन्द्र लोधी, नीतेश राजपूत, संदीप राजपूत, राकेश राजपूत, मुकेश लोधी, दिनेश लोधी, भूरीसिंह, जीतेन्द्र लोधी, राजवीर सिंह, राहुल लोधी, रवि लोधी सहित समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और महिलाओं की भी भागीदारी रही।

error: Content is protected !!