त्रिपाठी आरपीएससी में होंगे मीडिया सलाहकार

pyare mohan tripathiगत 31 दिसम्बर को जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए प्यारे मोहन त्रिपाठी अब अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग के मुख्यालय में मीडिया सलाहकार होंगे। आयोग के अध्यक्ष ललित के.पंवार ने बताया कि त्रिपाठी की नियुक्ति पर सैद्धांतिक सहमति हो गई है। अगले दो तीन दिन में ही त्रिपाठी की नियुक्ति के आदेश जारी हो जाएंगे। त्रिपाठी आयोग की निकलने वाली पत्रिका में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही आयोग की परीक्षाओं साक्षात्कार और अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी भी प्रसारित करवाएंगे। जनसम्पर्क विभाग में त्रिपाठी का गत पैंतीस वर्ष का लम्बा अनुभव रहा है। त्रिपाठी सहायक जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे और अपनी कार्य कुशलता से संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए त्रिपाठी की सेवानिवृत्ति पर 31 दिसम्बर को हुए समारोह में केन्द्रीय जलसंसाधन राज्य मंत्री सांवरलाल जाट, स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत, जिला कलेक्टर डॉ. आरुषि मलिक आदि ने भाग लिया था। सभी ने त्रिपाठी के कार्यकाल की प्रशंसा की। त्रिपाठी के जनसम्पर्क के कार्य को देखते हुए ही आयोग ने अपने यहां नियुक्ति देने का निर्णय लिया है।

(एस.पी. मित्तल)
(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

error: Content is protected !!