आयोग की सिफारिषों से बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी

vraddhasram30विदिषा-30 दिसम्बर 2016/राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोग के अध्यक्ष व्हीजी धर्माधिकारी ने श्रीहरि वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम की सम्पूर्ण संचालन प्रक्रिया और गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराने का विष्वास दिलाया।
इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार वृद्धजनों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनमें माता-पिता भरण-पोषण कानून का कठोरता से पालन सुनिष्चित किया जा रहा है। इस कानून के लिए उन्होंने जिला कमेटी की गतिविधियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि निराश्रित वृद्धजनों के पेंषन प्रकरणों का निराकरण कराने हेतु आयोग की नई अनुषंसाएं लागू होने से वृद्धजनों को बड़ी राहत तथा सुविधा मिलेगी।
श्रीहरि वृद्धाश्रम के विस्तार हेतु उन्होंने संस्था अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा शर्मा को आष्वस्त करते हुए कहा कि विस्तार योजना शीघ्र क्रियान्वित की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने श्री हरि वृद्धाश्रम की प्रषंसा करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा में वृद्धाश्रमों का अनुकरणीय योगदान है। श्रीहरि वृद्धाश्रम एक उत्कृष्ट आश्रम है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी उप संचालक भूपेष गुप्ता सहित स्टाफ के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। श्रीहरि वृद्धाश्रम के समन्वयक वेदप्रकाष शर्मा, सचिव केवी भट्ट एवं परामर्षदात्री समिति के सदस्य डॉ. ओपी चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!