पंजाब पर कर लिया कांग्रेस पार्टी ने कब्जा

Amarinder-Singhचंडीगढ़ / पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने अकाली दल-बीजेपी गठबंधन से 10 साल बाद सत्ता छीन ली है। 117 सीटों के नतीजे और रुझानों में कांग्रेस ने यहां 77 सीटों पर कब्जा जमा लिया है, जबकि अकाली-बीजेपी गठबंधन को महज 18 सीटें हासिल हुई हैं। हालांकि पंजाब पर राज करने का सपना संजोये बैठी आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है, यहां उसे सिर्फ 20 सीटें हासिल हुई हैं। लोक इंसाफ पार्टी को 2 सीटें मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फोन करके जीत की बधाई दी है।

अहम उम्मीदवारों की बात करें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला शहरी सीट से 51000 वोटों से जीते हैं, लेकिन लांबी से वह प्रकाश सिंह बादल से 22,000 मतों से अधिक के अंतर से हार गए। जलालाबाद से सुखबीर बादल करीब 18500 वोट से जीते। आम आदमी पार्टी उम्मीदवार भगवंत मान इस सीट से हार गए हैं। कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजेश कुमार को 42809 वोटों से हराया। पंजाब में हार के बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कोर कमिटी की बैठक में कारणों पर चर्चा की जाएगी और पहलू की समीक्षा की जाएगी। बादल ने कहा कि वह रविवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। उधर, चुनाव नतीजों से उत्साहित नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह अहंकार की हार है। जीत का श्रेय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब को कर्जे में डुबाने वालों की हार हुई है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जीत कांग्रेस के रीवाइवल की शुरुआत है।

error: Content is protected !!