इधर सोनिया लौटीं, उधर रेप

हरियाणा के जींद से दौरा करके सोनिया गांधी के दिल्ली वापस आने के तुरंत बाद एक और रेप हुआ। इस बार भी दुष्कर्म की शिकार किशोरी, दलित है। हरियाणा में दलित किशोरियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार तेजी आ रही है। मंगलवार को जहां सोनिया गांधी जींद में दुष्कर्म की शिकार होने के बाद अपनी जान देने वाली लड़की के परिजनों से मिलने पहुंची, वहीं इसी दिन रात को हवस के शिकारियों ने फिर एक दलित किशोरी की आबरू को तार-तार कर दिया। यह घटना कैथल की है जहां दो युवकों ने एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी हाथ-पांव बांधकर बेहोशी की हालत में लड़की को गली में फेंककर फरार हो गए। हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

किशोरी के पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। घर में बीमार मा कृष्णा उसका इतजार करती रही। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश की। फिर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पिता ने आरोप लगाया कि सांसी मुहल्ले के मुख्य चौक के पास से कलायत के पवन और राकेश उसकी बेटी को बलपूर्वक अज्ञात स्थान पर ले गए व उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामला दर्जकर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!