क्रिस्प एग्जिम्प प्रा. लि. प्रस्तुत सुपर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस ख्याति सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का फर्स्ट लुक मुंबई में आउट किया गया है। एक्ट्रेस ख्याति सिंह ने बताया कि यह फिल्म एक ऐसी महिला के संघर्ष की गाथा है, जो अपने पति से बेइतहां प्रेम करती है। मगर परिस्थितियां कुछ ऐसी बनती है कि उसे हाथ में हथियार तक ले लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैंने इस फिल्म की पटकथा हमारे सामाजिक परिवेश से संदर्भि घटनाओं का विशलेषण पर आधारति है। इस फिल्म के कहानी से लोग खुद को जुड़ा हुआ सा महसूस करेंगे। इस फिल्म का ट्रेलर 27 अक्टूबर को मुंबई में लांच किया जायेगा ! फिल्म अगले महीने रिलीज़ होगी !
वहीं,फिल्म के निर्देशक दिनेश यादव ने कहा कि मनोज टाइगर कमाल के अदाकार हैं। उनकी लेखनी भी कमाल की है। उन्होंने जो कहानी हमारे लिए लिखी है उसके लिए उनकी जितनी तारीफ करूं कम होगी। लेकिन मैं फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के बारे में कहना चाहूंगा कि ये काफी बेहतरीन फिल्म हैं और एक बार फिर से सुपर स्टार पवन सिंह और ख्याति सिंह एक साथ नज़र आएंगी। दोनों की जोड़ी बेहतरीन रही है। उम्मीद है इस फ़िल्म में भी लोगों को उनकी केमेस्ट्री खूब पसंद आएगी। इसके अलावा संजय पाडेय, अयाज खान, मनोज टाइगर, सीमा सिंह, ग्लोरी मेहता, सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा और किरण पांडेय जैसे कलाकारों ने फिल्म को यादगार बना दिया। ये सभी फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
बता दें कि फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के गाने काफी अच्छे हैं, जिसका संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है आजाद सिंह व प्यारे लाल यादव ने। फिल्म का निर्माण क्रिस्प एग्जिम्प प्रा. लि. ने किया है। राजेश पधारे इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं, जबकि संकलन गोविंद दूबे ने किया है। डीओपी नीटू इकबाल सिंह, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता का है। एक्शन बाजी राव का है