मालाड और कुर्ला में निशा दुबे ने दीवाली जश्‍न पर मचाया धमाल

karam yudh bhojpuri film nisha dubey (6)भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री व सिंगर निशा दुबे ने एक ही दिन दीवाली के जश्‍न में डूबे दो कार्यक्रमों में जमकर धमाल मचाया। निशा ने वीर सावरकर मैदान, कुरारगांव, मालाड में उत्तर भारतीय मित्र सम्‍मेलन में अपने सुरों और ठुमकों से भी लोगों का दिल जीत लिया। जैसे ही निशा स्‍टेज पर आईं, वैसे ही दर्शकों ने शोर मचाकर उनका भव्‍य स्‍वागत किया। इसके बाद क्‍या था, निशा ने एक – एक कर उनकी फरमाईसी गीतों पर परफॉर्म किया और उन्‍हें भी थिरकने को मजबूर कर दिया। बता दें कि निशा दुबे के सारे गाने भोजपु‍री म्‍यूजिक चैनल वर्ल्‍ड वाइड लांच करती है। यहां भी उन्‍हीं गानों पा निशा ने परफॉर्म किया, जिसे वर्ल्‍ड वाइड ने रिलीज किया है।

मालाड में निशा के अलावा राकेश मिश्रा और विरेंदर चौहान (निरहूजी) ने भी अपनी प्रस्‍तुति दी। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा, मुंबई के अध्‍यक्ष मोहीत कंबोज, भारतीय जनता पार्टी मुंबई के उपाध्‍यक्ष राजहंस सिंह, ज्ञानमूर्ति शर्मा ( नगर सेवक), प्रतिभा हे. शिंदे (नगर सेविका) संगीता ज्ञा. शर्मा (नगर सेविका) समेत बड़ी संख्‍या में उत्तर भारतीय और मराठी मित्र उपस्थित रहे।

वहीं, निशा ने दीवाली के जश्न को कुर्ला में भी यादगार बना दिया, जब वे कुर्ला स्थित कल्‍पना थियेटर में एक कार्यक्रम में शामिल हुई। यहां उनका साथ दिया राकेश यादव ने। दोनों की जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आई। दोनों ने एक से एक बेहतरीन गाने पेश कर कार्यक्रम में ऐसा शमां बांधा कि लोग पागलों की तरह झूम उठे।

error: Content is protected !!