अपने दुःख को भुलाकर दूसरों सुख देना ही रामायण है

सरदार श्री गुरूचरणसिंह ‘‘बाबूजी‘‘ जनसेवा न्यास द्वारा स्थानीय श्रीरामलीला प्रांगण में आयोजित श्रीरामकथा के षष्टम दिवस में मुख्य यजमान बलजीत गुरूचरणसिंह, कथा संयोजिका श्रीमति सुखप्रीत कौर जी एवं सहयजमान तेजेन्दरसिंह बन्नू सपत्नीक सहित ने व्यास पूजन किया। कथा व्यास श्री उत्तम स्वामी जी ने श्रीराम चरित्र पर कथा सुनाते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में अभाव, स्भाव, प्रभाव एवं भाव में श्रेष्ठता होनी चाहिए संसार में सर्बश्रेष्ठ दान कन्या दान होता है बर्तमान में कन्या भ्रूण हत्या जैसी घटनाएं नहीं होना चाहिए। कन्या दान से ही मनुष्य जीवन में उद्यार का मार्ग प्रषस्त होता है। पिछले जन्मों के पुण्य से ही कन्या की उत्पत्ति आपके घर में लक्ष्मी रूप में होती है। जो की दो घरों को रोषन करती है।
जिसका मन अस्थिर होता है वही मंथरा कहलाता है। जीवन में सदैव से बड़े लोगों को अपने नीचे जीवन यापन कर रहे छोटे लोगों का ध्यान रखना चाहिए। मनुष्य की वाणी शब्द ही मनुष्य के जीवन में सुख और दुःख का कारण होते हैं। अतः वाणी में मिठास एवं नियंत्रण आवष्यक है। मनुष्य को कभी भी निंदा नहीं करनी चाहिए। पितृ ऋण को उतारा जा सकता है किन्तु मातृ ऋण को कई जन्म लेकर भी नहीं उतारा जा सकता। आज श्रीरामचंद्र जी के वनवास सहित गंगातरण श्रीलीला को शब्दों के माध्यम से महर्षि श्री उत्तम स्वामी जी ने जीवन्त दर्षन करा दिया। भोजपाल धर्मरक्षा न्यास द्वारा हिन्दुत्तव और विज्ञान स्मारिका का विमोचन महर्षि श्री उत्तम स्वामी जी के शुभ हाथों द्वारा कराया गया।
ःः कल श्रीरामकथा रसपान एवं भंडारा सुबह 11ः00 बजे से प्रारम्भ होगा:ः
उपस्थिति:- विदिषा सांसद श्रीमति सुषमा स्वराज जी बहिन श्रीमति बंदना शर्मा, म.प्र. वन विकास निगम अध्यक्ष तपन भौमिक जी, विदिषा विधायक कल्याणसिंह जी दांगी, आर.एस.एस. विभाग प्रचारक मुकेष त्यागी जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती हितानंद जी, प्रांत प्रमुख धर्म जागरण समनवय मनीष जी उपाध्याय, ब्राह्मण महापंचायत अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मीनारायण दंडोतिया जी, पुण्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष सुरेष मोतियानी, जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष रघुवंषी समाज कैलाष रघुवंषी, छत्रपाल शर्मा, अमरीकसिंह कंग जी, दीपक तिवारी जी, विहिप विभाग मंत्री मलखानसिंह जी बजरंगदल विभाग सह संयोजक चंद्र बघेल जी, महिपालसिंह, देवेन्द्र पवार, संजीव शर्मा, कांग्रेस नेता महेन्द्र यादव, कांग्रेस नेता मनोज कपूर जी, रामनारायण विष्वकर्मा जी, हरिष बाधवानी, संजय राठी, विनोद बघेल जी, हेमराज बघेल जी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, जीतेन्द्रसिंह जी सहित विदषा एवं मध्यप्रदेष व अन्य राज्यों से पधारे गुरू भक्तगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!