नशा करने बाले व्यक्ति का परिवार समाज राष्ट्र से रिश्ता टूट जाता है -कर्मयोगी

छतरपुर 23 जुलाई 18 -भारतीय आजादी के सपूत पंडित चंद्रशेखर आजाद की 112 वी जयंती पर छतरपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम टुडर में नौगाव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अंजुल सक्सेना के स्टोन क्रेसर पर जन जागरूकता अभियान विचार गोष्ठी का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता संतोष गंगेले कर्मयोगी ने किया।
इस अवसर पर आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया जिसमे भारत के दो महान सपूत पंडित चंद्रशेखर आजाद, बल गंगाधर तिलक की जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही भारत की महिला क्रांतकारी आजादी में अहम भूमिका निर्वहन करने वाली महिला श्रीमती लक्ष्मी सहगल के स्मरण दिवस पर उनको याद कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष गंगेले कर्मयोगी ने ग्राम और क्षेत्र से पधारे ग्रामीणों को इस अवसर पर नशा के दुष्परिणामों के वारे में जानकारी दी साथ ही दहेज़ के दानव से होने वाली आपराधिक घटनाओ , बेटिओ की दुर्दशा के साथ परिवारों के बिखरने , आत्म हत्या करने के लिए मजबूर होने की विस्तार से चर्चा की , बाहन दुर्घटनाओं को कैसे रोके इस पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा की नशा करने बाले व्यक्ति का परिवार समाज राष्ट्र से रिश्ता टूट जाता है ,
ग्रामीण क्षेत्र से पधारे श्री देवीदीन , प्रभु सेन , देवपाल आशाराम हरदयाल महादेव रामेश्वर परमलाल हुकम सिंह रामदास , हरिराम आदि व्यक्तिओ ने अपने अपने विचार रखें।

error: Content is protected !!