इन्दौर, अगस्त 2018 रू भारत में प्रतिवर्ष लगभग 30 से 35 प्रतिशत रक्त की कमी का सामना करना पड़ता है. देशभर में हर साल आठ से दस मिलियन यूनिट खून की आवश्यकता होती है, लेकिन बमुश्किल 5.5 मिलियन यूनिट रक्त का प्रबंध ही हो पाता है। भारत में रक्त की ऐसी स्थित, लोगों की सोच और मिथकों के कारण है। ऐसे में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित पब्लिक रिलेशन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी पीआर 24’7, ने शहरवासियों को रक्त दान के प्रति जागरूक करने का काम किया है.
इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर श्री अतुल मालिकराम जी ने कहा कि, “ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए सबसे जरूरी है कि इसके प्रति उनकी सोच और मिथक को दूर किया जाए। हम रक्तदान के फायदे और नुकसान के अलावा रक्तदान से जुड़े तथ्यों व मिथकों की तरफ भी लोगों का ध्यान खींच रहे है। रक्तदान एक तरीके से बेसिक हेल्थ चेकअप के सामान होता है। ह्रदय को दुरुस्त रखने में भी रक्तदान का बड़ा रोल होता है.“
पीआर 24’7 की टीम ने ब्लड डोनेशन के प्रति जागरूकता फैलते हुए लोगों को इसके विभिन्न फायदों से अवगत कराया। कंपनी द्वारा चलाए गए इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य समाज के संवेदनशील लोगों को रक्तदान जैसे नेक काम के लिए जागरूक कर, बड़ी संख्या में इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करना था. पीआर 24’7 की पूरी टीम इस जागरूकता अभियान के साथ जुडी।