छतरपुर /षासन की योजनाओं के ठीक ढंग से क्रियान्वयन एवं समग्र विकास के लिये जरूरी है कि टीम बुन्देलखण्ड समन्वय एवं एकभावना के साथ कार्य करे, पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने से मैदानी अमले को तो सन्तुष्टि मिलेगी ही साथ ही योजनाओं का क्रियान्वयन भी ठीक ढंग से हो सकेगा। उक्त विचार संभागायुक्त श्री आर0के0 माथुर ने खजुराहो के म0प्र0 पर्यटन में आयोजित पंचायत सचिव, पटवारी, एएनएम, एमपीडब्लू, आँगनवाडी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, आषा कार्यकर्ता, जनषिक्षक, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारियों के साथ टीम बुन्देलखण्ड के कान्सेप्ट तथा षासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में व्यक्त किये।
संभागायुक्त श्री माथुर ने कहा कि किसी भी सफलता के पीछे पूरी टीम का योगदान होता है इसी तरह जिले में समग्र विकास के लिये मैदानी अमले की भूमिका महत्वपूर्ण है षासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी षक्ति एवं महत्व को जानकर मैदानी अमला योजनाओं की सफलता के लिये अमली जामा पहनाना सुनिष्चित करे।
उन्होंने कहा कि षासन ने प्रत्येक वर्ग एवं व्यक्ति के विकास को ध्यान में रखकर अनेक योजनाऐं क्रियान्वित की हैं इन योजनाओं से संबंधित बुकलेट मैदानी अमले को षीघ्र ही उपलब्ध कराई जायेगी। बुकलेट में दी गई योजनाओं की जानकारी के आधार पर पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाना सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ मैदानी अमले के कर्मचारी एक दूसरे विभागों के कर्मचारियों से मिल-जुलकर एवं सामन्जस्य के साथ कार्य करेंगे, तो पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जाना सम्भव होगा। उन्होंने कहा कि षत-प्रतिषत हितग्राहियों को पात्रता अनुसार लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी है आपका दायित्व हनुमान जी की भूमिका से कम नहीं है।
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता एवं असफलता के लिये पूरी टीम को श्रेय जाता है एक टीम की तरह कार्य करने पर ही जिले में षिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक ढंग से सम्भव हो सकेगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर श्रीमति भावना बालिम्बे, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ ताम्रकार, एसडीएम श्री हरवंष षर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बृजेष त्रिपाठी ने किया। बैठक में संयुक्त संचालक कृषि श्री डी0एल0 कोरी, प्रभारी सीएमएचओ डॉ एच0पी0 अग्रवाल, तहसीलदार श्री आलोक वर्मा, सीएमओ श्री अरूण पटैरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करें- माथुर
छतरपुर/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है एक जनवरी 2013 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में होना चाहिये। आयोग के निर्देषानुसार 10 दिसम्बर 2012 तक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही चल रही है कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने से नहीं छूटना चाहिये। उक्त निर्देष सागर संभाग के आयुक्त श्री आर0के0 माथुर ने खजुराहो के म0प्र0 टूरिज्म में आयोजित निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक के दौरान राजनगर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिये। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचक अधिकारी श्री राजेष बहुगुणा, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गिरीष षर्मा, एसडीएम श्री हरवंष षर्मा, तहसीलदार श्री आलोक वर्मा, सीएमओ श्री अरूण पटैरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री माथुर ने भारत निर्वाचन आयोग के रोल प्रेक्षक के बतौर बीएलओ को समझाइष देते हुये कहा कि जिले में त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने की कार्यवाही सुनिष्चित करें, उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देषानुसार निर्वाचक नामावली में कुल जनसंख्या के अनुपात में 61 प्रतिषत मतदाताओं के नाम प्रत्येक मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में होना चाहिये। यदि यह प्रतिषत ठीक नहीं होगा तो मतदाता सूची भी ठीक ढंग से तैयार नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने के दौरान कुल जनसंख्या में मतदाताओं के अनुपात के साथ-साथ पुरूषों की तुलना में महिलाओं के अनुपात का भी ध्यान रखा जाना चाहिये। जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है अथवा उस स्थान पर नहीं रहते हैं तो उनके नाम काटने की कार्यवाही सुनिष्चित करें। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर दूटे हुये पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना सुनिष्चित करें, यदि कोई आवेदक मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन देता है तो उसे लेने से इंकार न करें। जाँच में आवेदन सही पाया जाता है तो नाम जोड़ने की कार्यवाही सुनिष्चित करें, उन्होंने कहा कि फोटो के अभाव में किसी मतदाता का नाम सूची से न काटें। संभागायुक्त ने निर्वाचक नामावली में महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने की विषेष रूप से समझाइष देते हुये कहा कि राजनगर विधानसभा क्षेत्र में अभी भी कई महिलाओं के नाम जोड़े जाना है तथा इसी प्रकार कई पुरूषों के नाम भी काटे जाना है। यह कार्यवाही बीएलओ निष्पक्ष एवं निर्भीकता के साथ समयसीमा में करना सुनिष्चित करें।
कलेक्टर श्री बहुगुणा ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पुरूषों की तुलना में महिलाओं एवं कुल जनसंख्या में मतदाताओं का अनुपात की विसंगतियाँ रखने वाले मतदान केन्द्रों की समीक्षा करते हुये विसंगतियाँ दूर करने के निर्देष दिये। उन्होंने कहा कि षत-प्रतिषत महिला मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ दिये जायें। बैठक में निर्वाचक नामावली त्रुटि रहित तैयार करने के लिये उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री गिरीष षर्मा एवं एसडीएम श्री हरवंष षर्मा ने भी बीएलओ को समझाइष दी।
मुख्यमंत्री चौहान 27 नबम्वर को राजनगर में
छतरपुर/ प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 27 नबम्बर मंगलबार को राजनगर क्षेत्र में अनेक लोकापर्ण कर मण्डी प्रागंण में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेगें। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा.घासी राम पटेल के नेतृत्व में जिले के जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों द्वारा छतरपुर जिले में किये गये विकास कामों को लेकर उनका जिले की ओर से अभिनंदन किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी के दौरे की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पूरी योजना को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों एवं अनेक जन प्रतिनिधियो ने हिस्सा लिया।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मन्टू ने बताया कि इस बैठक में जिला अध्यक्ष डा.घासी राम पटेल ने मुख्य मंत्री महोदय के आगमन और पूरे कार्यक्रम पर चर्चा करते हुये कहा कि हमारे जिले का श्री चौहान ने हर दम ध्यान देकर विकास की जो आधार शिला रखी उसके लिये पूरा जिला उनका आभारी है। जिले के किसानों को सिचांई के लिये अनेक योजनाये मिली, छात्रों को विश्वविद्यालय मिला नौगांव में इजीनियरिंग कॉलेज मिला चिकित्सा के क्षेत्र में जिला चिकित्सालय में अनेक सुविधाओं का विस्तार हुआ। और जिले को अनेक तहसीले मिली। श्री पटेल ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोग उनकी सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर विकास कर रहे है। इस आधार पर हम जिले की ओर से उनका धन्यवाद देते हुये अभिनन्दन करेगेें। उन्होंने अन्य उपस्थित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर जिले में अन्य विकास की संभावनाओं पर चर्चा कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासन से पूरा कराये जाने हेतु मांग पत्र भी जिले की ओर से तैयार कर मान्नीय मुख्यमंत्री जी को सोंपा जायेगा। श्री पटेल ने सभी विधायको मण्डल के प्रभारियों विधान सभा प्रभारियों से कहा कि इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार और अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिये मण्डलों में बैठके आयोजित करने हेतू मार्ग दर्शन दिया। सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी उन्होंने दायित्व सोपे। बैठक में इस कार्यक्रम के अलावा मण्डी एवं सहकारिता के निर्वाचन पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक में विभाग संगठन मंत्री बिहारी सिंह सोलंकी विधायक रामदयाल अहिरवार, ललिता यादव, रैेखा यादव, बैंक अध्यक्ष जुझार सिंह बुन्देला, प्यारा सिंह, पुष्पेन्द्र नाथ गुड्डन पाटक, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह गुड्डू, जय राम चतुर्वेदी , संजय रिछारिया, संगीता शर्मा, जय प्रकाश ताम्रकार, मनोरमा दुबेदी, राम नाथ यादव, जीतेन्द्र सिंह जित्तू, पप्पू चौरसिया, जगदीश सिंह यादव, मलखान सिंह, लोकेन्द्र सिंह, राम मूर्ति राजपूत, जयश्री जैन, प्रदीप सक्सेना, संदीप मिश्रा, कैलाश रावत, करूणेड सिंह, मारूती अरजरिया, अरविन्द बुन्देला, अविनाश पटेल, दिनेश गौतम, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्याकर्ता मौजूद थे।
कमिश्रर के समक्ष एई के खिलाफ फूटा गुस्सा
खजुराहो। विकाखण्ड राजनगर क्षेत्र में बीते करीब 1 वर्ष से पदस्थ एई विजय खरे की मनमानी से परेशान सरपंच और सचिवों ने आज खजुराहो में संभाग के कमिश्रर आरके माथुर से अपनी परेशानी बताई और उन्हें अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर श्री खरे के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने की पुरजोर मांग पर कमिश्रर श्री माथुर ने शीघ्र ही सकारात्मक नतीजे मिलने का भरोसा दिलाया है। इसके पूर्व पीडि़त सरपंच और सचिव ने अपनी यह समस्या जनपद अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर बुंदेला को भी सुनाई। श्री बुंदेला ने उनके हक के लिए हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है, वहीं सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक नातीराजा के भी मौके पर पहुंच जाने की खबर है।
बिदित हो कि एई श्री खरे विकास और निर्माण से संबंधित मूल्यांकन की कार्यवाही हो, कपिलधारा योजना के तहत हितग्राहियों से जुड़ा कार्य हो, या फिर शासन की अन्य योजनाओं से संबंधित कामकाज हों, हर दृष्टि से सरपंचों और सचिवों के लिए श्री खरे मुसीबत बने हुए है। काम के बदले दाम की नीति बनाकर काम कर रहे एई श्री खरे की यह समस्या कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र के सरपंच और सचिवों द्वारा कलेक्टर के समक्ष भी रखी जा चुकी थी, उस पर कोई कार्यवाही होती इसके पूर्व ही क्षेत्र के दौरे पर आये संभाग के कमिश्रर के समक्ष सरपंच और सचिवों का आज यह गुस्सा फूट पड़ा।
यादवेन्द्र सिंह कांग्रेस की लेंगे बैठक
छतरपुर। 20 दिसम्बर को होने वाले कृषि उपज मंडी समितियों के चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सक्रीय बनी हुई है। इसी उद्देश्य से शनिवार को दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में टीकमगढ़ विधायक यादवेन्द्र सिंह जग्गूराजा कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक लेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने मंडी चुनाव को ध्यान में रखते हुए शनिवार को आयोजित उक्त बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों और जिम्मेदार पार्टीजनों से समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। श्री त्रिवेदी ने कहा कि हालांकि मंडी का चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी अधिक से अधिक कांग्रेस समर्थकों को इस महत्वपूर्ण चुनाव में उतार कर उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी स्तर पर पुरजोर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जग्गूराजा इसी मंशा और प्रयोजन से शनिवार को कांगेस की यह विशेष बैठक लेने आ रहे है।
जिला शिक्षा अधिकारी और शाखा लिपिक का वेतन रोका
छतरपुर। कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने अध्यापकों एवं शिक्षकों की पदोन्नति एवं क्रमोन्नति कार्य में लापरवाही बरतने तथा समय सीमा में कार्य संपानित नहीं करने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी तथा संबंधित शाखा लिपिक का नवंबर 2011 माह का वेतन रोक दिया है। उन्होंने सहायका शिक्षकों की पदोन्नति हेतु रिक्त पदों की सूची दो दिवस में शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भावना वालिम्बे ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 6 अक्टूबर 2012 तक सहायक शिक्षकों की पदोन्नति करने हेतु निर्देश दिए गए थे तथा जिला पंचायत कार्यालय द्वारा भी अध्यापकों की क्रमोन्नति एवं पदोन्नति के प्रस्ताव 7 अक्टूबर 2012 तक चाहे गए थे परन्तु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा ग्रामीण निकायों के अध्यापकों एवं वरिष्ठ अध्यापकों के क्रमोन्नति प्रस्ताव तो भेजे गए परन्तु सहायक अध्यापकों के क्रमोन्नति प्रस्तावों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के किसी भी संवर्ग के अध्यापकों के क्रमोन्नति प्रस्ताव अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु रिक्त पदों की सूची भी ऑनलाइन नहीं की गई है। कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने उक्त कार्य के लिए 27 नवंबर 2012 अंतिम तिथि निर्धारित कर दी है जिससे कि पात्रताधारी शिक्षकों को शासन के निर्देशों के अनुरुप वरिष्ठ वेतनमान एवं पदोन्नति का लाभ दिया जा सके।
ग्रामीण पुस्तकालयों एवं सांस्कृति केंद्रों का होगा भौतिक सत्यापन
छतरपुर। कलेक्टर श्री राजेश बहुगुणा ने जिले में सतत शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत नियुक्त प्रेरकों के मानदेय के भुगतान हेतु जिले में संचालित ग्रामीण पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में 3 सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भावना वालिम्बे ने बताया कि भौतिक सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय समिति में संबंधित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सम्मिलित किया गया है। यह तीन सदस्यीय दल 28 नवंबर 2012 तक ग्रामीण पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर प्रेरकों के वांछित लंबित मानदेय के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएगा जिससे राज्य शिक्षा केंद्र को भेजा जाएगा।
घोष, संतोष तिवारी, शैलेन्द्र जैन, मोनू जैन, रंछोर चौरसिया, धुरके मामू, मिस्टर बाबा वागवान व महिला कांग्रेस पलेरा की अध्यक्ष शीला तिवारी आदि ने महिला कांग्रेस के साथ रात-दिन मेहनत की है। सम्मेलन में शामिल होने के पूर्व सभी अतिथियों का पन्ना नाका पर ज्योतिरादित्य सिंधिया युवा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, महिला कांग्र्रेस व जिला कांग्रेस ने जोरदार स्वागत किया।
-संतोष गेंगेले
बहुत सुन्दर समाचार…