भोजपुरी सिनेमा को लोकप्रिय सिंगर अभिनेता संतोष रेणु यादव की फिल्म ‘लालटेन’ की शूटिंग का एक शेड्यूल भगवान बुद्ध की धरती गया, बिहार में संपन्न हो गई। इसकी जानकारी फिल्म के डायरेक्टर धीरू यादव ने दी। उन्होंने बताया कि ‘लालटेन’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग बेहद उत्साहजनक रहा है। सबों ने इसमें अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। आगे दूसरे शेड्यूल की शूटिंग भी जल्द शुरू कर दी जायेगी। फिल्म को इसी साल रिलीज करने का हमारा लक्ष्य है। फिल्म के सभी कलाकारा एक खूबसूरत पटकथा वाली फिल्म ‘लालटेन’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। पहले शेड्यूल के बाद सभी बांकी की तैयारियों में लग गए हैं।
वहीं, फिल्म के अभिनेता संतोष रेणु यादव ने कहा कि यह फिल्म वास्तविकता के काफी करीब है। फिल्म में राजनीतिक, सामाजिक, पारिवारिक और इंटरटेंमेंट की संपूर्णता होगी। फिल्म के गाने भी काफी खूबसूरत हैं। इस फिल्म का टायटल लोगों को आकर्षित करने वाला है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लालू यादव की पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन है, यह हमारे लिए अच्छी बात है कि हमारी फिल्म एक मायने में उनसे जुड़ती है। वे सामाजिक न्याय के मसीहा हैं। इस फिल्म में उनकी भी झलक मिलेगी। फिल्म के सभी कलाकार काफी मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद है दर्शकों को यह फिल्म पसंद आयेगी।
बता दें सुपर म्यूजिक और फिल्म्स इंटरटेंमेंट व सी एच म्यूजिक और फिल्म्स प्रा. लि. की फिल्म ‘लालटेन’ के निर्देशक धीरू यादव हैं। निर्माता डॉ राजेश प्रसाद व कुमार राहुल हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार है संतोष रेणु यादव, निशा सिंह,संजय पांडेय ,सुबोध सेठ ,आदित्य सम्राट, शिशुपाल बिहारी, अरुण सिंह और लिपी फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं। म्यूजिक डायरेक्ट धनंजय मिश्रा हैं, लिरिक्स प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती, कुमार सोना का है। प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं और इपी शैलेंद्र सिंह हैं।