मानवाधिकार कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

मानवाधिकार संस्था सीपीडीआर के एक कार्यकर्ता की बुधवार को अज्ञात लोगों ने रेलवे स्टेशन के नजदीक गोलीमार कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

मारे गए व्यक्ति की पहचान अब्दुल हलीम के रूप में हुई है। अब्दुल 24 परगाना जिले का रहने वाला था। वह मानवाधिकार संस्था सीपीडीआर से भी पिछले कुछ समय से जुड़ा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक अब्दुल अपने घर लौट रहा था। जब वह रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा तो कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

error: Content is protected !!