कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत का लोधी समाज ने किया स्वागत

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत के प्रथम बार आगरा आगमन पर लोधी समाज द्वारा भाजपा जिलामंत्री डॉ सुनील राजपूत के नेत्रत्व में अवंतीबाई चौराहा प्रतापपुरा पर स्वागत किया गया।
राज्यमंत्री जी ने अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्याअर्पण किया।
कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि लोधी समाज ने अल्प समय की सूचना पर जो सम्मान दिया है। उस सम्मान पर सदैव खरा उतरने की कोशिश करूँगा।उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेत्रत्व ने किसान के बेटे को मंत्री बना कर जो सम्मान दिया है वो सम्मान किसान के साथ साथ लोधी समाज का सम्मान है।उन्होंने कहा कि समाज एक जुटता से से खड़ा होगा तभी समाज का विकास होगा।
भाजपा जिला मंत्री डॉ सुनील राजपूत ने कहा कि लोधी समाज के सम्मान व स्वाभिमान भाजपा में ही है। भाजपा शीर्ष नेत्रत्व ने लोधी समाज के एक साधारण कार्यकर्ता को पहले विधायक बनाया फिर मंत्री बना कर समाज को सम्मान देने का काम किया है।इससे पूर्व भी भाजपा ने ही समाज को मुख्यमंत्री, राज्यपाल जैसे सम्मानजनक पद पर आसीन करने काम किया है।आगरा लोधी समाज पूर्ण रूप से भाजपा में आस्था रखता है।
प्रमुख रूप से महाराज सिंह राजपूत, मुकेश राजपूत, भूरी सिंह राजपूत, नरेश लोधी, मनीष राजपूत, बंटी लोधी, रजत लोधी, कप्तान सिंह वर्मा, हनी राजपूत, अभिषेक राजपूत दिनेश लोधी, पवन, मोहित राजपूत, मुकेश वर्मा, प्रशांत लोधी, पीतम सिंह लोधी, नेत्रपाल वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!