बॉलीवुड एक्टर निखिल चौधरी होली पर आपको कर देंगे थिरकने पर मजबूर

लोग होली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। होली आते ही बॉलीवुड भी स्पेशल तैयारियां शुरू कर देता है। होली पर नए नए गाने आपको सुनने को मिलते हैं।
अब ऐसे में बॉलीवुड एक्टर निखिल चौधरी भी कहाँ पीछे रहने वाले थे। निखिल चौधरी होली के अवसर पर एक म्यूजिक एलबम में नज़र आने वाले हैं।

निखिल बॉलीवुड के एक बढ़ते स्टार हैं। उन्होंने बहुत सी फिल्में की हैं, थियेटर किया है, म्यूजिक एलबम, विज्ञापनों में नज़र आते रहते हैं। निखिल चौधरी बॉलीवुड की फिल्मों के साथ कई वेबसीरीज में भी नज़र आ चुके हैं। निखिल अभी एक फ़िल्म जहन में भी नज़र आ रहे हैं। इसमें निखिल काफी अच्छी भूमिका में है। इसके अलावा निखिल बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्मों में भी नज़र आने वाले हैं।

निखिल चौधरी मेरठ के रहने वाले हैं लेकिन एक्टिंग व मॉडलिंग की दुनिया निखिल को मुम्बई ले गई। आज निखिल की गिनती अच्छे अभिनेताओं में होती है। निखिल अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार हैं और मेहनती भी हैं।
निखिल जिस भी काम में हाथ डालते हैं वे पूरी सिद्दत के साथ उसे पूरा करने में जुट जाते हैं।

निखिल अभी बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म में नज़र आने वाले हैं, इस फ़िल्म में वे बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ नज़र आएंगे। लेकिन निखिल ने इसे सरप्राइज रखा है।
होली के इस खूबसूरत मौके पर निखिल एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाले हैं। निखिल के मुताबिक ये म्यूजिक वीडियो उनके साथ सभी को थिरकने पर मजबूर कर देगा।
इस वीडियो को विजय नय्यर ने डायरेक्ट किया है। इस वीडियो में निखिल के साथ सियोंना देसाई नज़र आ रही हैं
इस गाने को अमित मिश्रा और पॉलामी मजूमदार ने गाया है।
म्यूजिक अंजना अंकुर सिंह और लिरिक्स अराफात महमूद के हैं।
कोरियोग्राफर अर्जुन गायकवाड़ हैं।

error: Content is protected !!