प्रत्येक शनिवार-रविवार को रात 8 बजे प्रदर्षित हो रहा है यह नवीन सिल्वर जुबली शो
विदिषा 7 मार्च 2020/ होली की रंग-विरंगी बहार तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की गरिमापूर्ण पावन बेला में जी-टीवी के ‘‘सारेगामापा-लिटिल चैंप्स‘‘ शो का आज रविवार 8 मार्च को रात 8 बजे विषेष भव्य रंगारंग प्रदर्षन होगा। विदिषा की नन्ही बेटी अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त स्टार सिंगर सौम्या शर्मा इस सिल्वर जुबली नूतन शो में भी अपनी विषिष्ट क्षमता-दक्षता के कारण स्टार सिंगर बनकर उभरी है। उसका टॉप 15 प्रतिस्पर्धियों में चयन हो चुका है।
सौम्या ने विदिषा क्षेत्र-प्रदेष की जनता-जनार्दन द्वारा उन्हें दिए गए अनुपम वरदानी शुभाषीर्वाद का स्मरण कराते हुए कहा कि होली और महिला दिवस पर भी उन्हें पुनः ऐसे ही अप्रतिम शुभाषीर्वाद की कामना है। स्मरणीय है कि स्टार प्लस चैनल के अति लोकप्रिय शो ‘‘दिल है हिन्दुस्तानी‘‘ में सौम्या की अपूर्व सफलता पर जनता-जनार्दन ने पलक-पावंड़े बिछाकर ऐतिहासिक स्वागत-सम्मान तथा अभिनंदन कर कृतज्ञ तथा कृतार्थ किया था। सौम्या ने विष्वास व्यक्त किया है कि इस बार भी उन्हें जनता-जनार्दन का वैसा ही मंगल शुभाषीर्वाद अवष्य पुनः प्राप्त होगा।
सौम्या शर्मा ने बताया कि होली-महिला दिवस की बेला में प्रदर्षित हो रहे शो के एपिसोड्स में वे विष्वविख्यात संगीत विभूति आषा भोंसले द्वारा 50 के दषक में गाए गए गीत ‘‘अरे जा रे हट नटखट‘‘ तथा संगीत की देवी स्वर कोकिला लता मंगेषकर द्वारा 70 के दषक में गाए गए क्लासिक गीत ‘‘छोटी सी उमर में लग गया रोग‘‘ की प्रस्तुति देंगी।
इस अवसर पर इस नवीन शो के तीनों जज कुमार सानु, उदित नारायण तथा सुश्री अलका याग्निक जूरी की पूरी टीम तथा सभी चयनित 15 प्रतिस्पर्धियों आदि के साथ होली के रंग में नाचते-गाते, होली खेलते नजर आएंगे।