परेश रावल ने की कांग्रेस की खिंचाई

गुजरात विधानसभा चुनाव में फिल्म व सीरियल के कलाकार भी कांग्रेस और भाजपा के प्रचार में उतरे हैं। रूपहले पर्दे के यह हीरो भले दर्शकों की पहुंच से बाहर हों, लेकिन गुजरात की गलियों में आजकल हाथ जोड़कर अपने चहेते उम्मीदवारों के लिए वोट माग रहे हैं।

फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ की अभिनेत्री अमीषा पटेल, हास्य अभिनेता परेश रावल अपने ही अंदाज में लोगों को जगा रहे हैं। रावल ने कांग्रेस को बदनाम बताते हुए कहा कि खुद नरेंद्र मोदी भी कांग्रेस से चुनाव लड़ें तो हार जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि काग्रेस संगठित होकर एड़ी-चोटी का जोर लगाए तो भी मोदी को नहीं हरा सकती। जबकि अमीषा मोदी के विकास को महज दिखावा बता रही हैं। इसके अलावा गुजरती कलाकार प्रफुल्ल, मनोज जाशी, विवेक ओबेराय विज्ञापनों में भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं।

परेश रावल ने मोदी को देश का नेता बताते हुए कहा, ‘काग्रेस वाले तुम्हारे पास माल (रुपया) लेकर आएंगे, रुपये लेने के बाद भी वोट भाजपा को ही देना।’

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाधी पर प्रहार करते हुए रावल ने कहा कि वे तो दात के डाक्टर के पास भी मुंह खोलने से कतराते हैं, लेकिन गुजरात में आकर उन्होंने मुंह खोला। उन्होंने कहा कि गुजरात असुरक्षित है। वहीं रावल ने मुंबई की दो मुस्लिम लड़कियों को गुजरात में आकर रहने की सलाह दी। उन्होंने मोदी को सिंह और काग्रेस को बकरी की उपमा दी। रावल ने कहा कि गुजरात में सिंह ही राज करेगा, बकरी नहीं।

रावल ने कहा कि गुजरात को बदनाम करने के लिए काग्रेस झूठ का सहारा ले रही है। भ्रामक प्रचार कर रही है। मुख्यमंत्री मोदी की प्रशसा करते हुए रावल ने कहा कि उनका अपना कोई परिवार नहीं है। गुजरात की छह करोड़ जनता ही उनका परिवार है। उनके विकास, समृद्धि के लिए मुख्यमंत्री अलख जगाया है। उन्होंने कहा कि काग्रेस केवल लूटना चाहती है, इस पार्टी ने अभी तक परिवारवाद चलाया है। पहले 2जी, उसके बाद थ्रीजी और अब जमाई जी घोटाला। ऐसा कहकर उन्होंने सोनिया गांधी के दामाद वाढेरा के तथा कथित भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया।

error: Content is protected !!