अमेज़न प्राइम वीडियो ने बहु-प्रतीक्षित अमेज़न ओरिजनल सीरीज ‘बंदिश बैंडिट्स’ का ट्रेलर रिलीज किया

मुंबई, 20 जुलाई, 2020- अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज बिलकुल नई और बहुप्रतीक्षित अमेज़न ओरिजिनल सीरीज बैंडिश बैंडिट्स का ट्रेलर रिलीज किया है। यह सीरीज 4 अगस्त, 2020 से स्ट्रीम के लिये उपलब्ध होगी। अमृतपाल सिंह बिन्द्रा द्वारा प्रोड्यूस और रचित तथा आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, यह नई अमेज़न ओरिजिनल सीरीज जोधपुर की पृष्‍ठभूमि पर आधारित दो युवा संगीतकारों की कहानी है, जो एकदम अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं। बंदिश बैंडिट्स में एक रोमांचक ओरिजिनल गीत भी है, जिसे शंकर-एहसान-लॉय ने कम्पोज किया है, और ये तिकड़ी इस शो के साथ अपना डिजिटल डेब्यू कर रही है।
मुख्य अभिनेता रित्विक भौमिकः ‘‘बंदिश बैंडिट्स किसी सपने की तरह है। अपने डेब्यू के लिये नसीरूद्दीन शाह, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा और अतुल कुलकर्णी जैसे महारथियों के साथ काम करना मेरे जीवन के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा। बंदिश बैंडिट्स भारतीय परंपराओं और संगीत का मेल है, जो युवाओं के प्रेम, महत्वाकांक्षा, जुनून और पारिवारिक मूल्यों को एक सरल, लेकिन शक्तिशाली तरीके से वर्णित करता है, वह भी बड़ी खूबसूरती से।’’
मुख्य अभिनेत्री श्रेया चौधरीः ‘‘मैं हमेशा से आनंद तिवारी के साथ काम करना चाहती थी, तो बंदिश बैंडिट्स का हिस्सा बनना मेरे लिये अचानक बहुत कुछ पा लेने जैसा था। काम करने और अभिनय के बारे में और सीखने के लिये इससे बेहतर सेटिंग नहीं हो सकती थी, और वह भी भारत के सबसे टैलेंटेड और सम्मानित कलाकारों में से कुछ के साथ! मुझे लगता है कि यह शो संगीत और प्रेम की दिल को छू लेने वाली यात्रा है, और दर्शक इसे देखने का भरपूर आनंद उठाएंगे।”

error: Content is protected !!