अक्षरा ने कहा – खड़े हैं स्‍वागत में मोदी, अवध में राम आये हैं, तो गाना हुआ वायरल

अगस्‍त का महीना देश के लिए काफी अहम होने वाला है, जब दशरथ कौशल्या नंदन श्री राम भगवान के मंदिर के निर्माण की आधारशिला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्‍त को करने वाले हैं। इसका जश्‍न देश में अभी से ही देखने को मिलने लगा है। इसी बीच भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह ने अपना गाना ‘स्वागत है श्री राम का’ का रिलीज कर दिया है। गाना अक्षरा सिंह के ऑफिसियल अकाउंट से रिलीज हुआ है। अक्षरा ने गाने की शुरूआत, ‘खड़े हैं स्‍वागत में मोदी, अवध में राम आये हैं – हृदय से राम धुन गाओ – प्रभु श्रीराम आये हैं’ से किया है, जो बेहद आकर्षक है।

लिंक : https://youtu.be/KnncJsMVPrk

गाना ‘स्वागत है श्री राम का’ को अक्षरा ने अपने खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड किया है। गाने की शूटिंग बिहार में हुई, जिसमें वे काफी उल्‍लासित नजर आईं हैं। गाने का लिरिक्‍स मनोज मतलबी ने लिखा है। म्‍यूजिक अविनाश झा घुंघरू जी का है। पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं। इस गाने को रिलीज के बाद अब तक 2 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज महज कुछ ही घंटे में मिले हैं। गाने को लेकर अक्षरा भी खूब उत्‍साहित हैं।

अक्षरा कहती हैं कि राम हमारी संस्कृति हैं। राम हमारे अराध्य हैं। प्रभुराम ने अवतरण के लिए अयोध्या को चुना और दशरथ कौशल्या नंदन के रूप में जन्म लेकर सृष्टि को आनंदित किया। राम अयोध्या में जन्मे, इस सत्य को साबित करने में पीढ़ियाँ खप गईं। लेकिन रामदूत बनकर अब हमारे लोक प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भूमि पूजन करेंगे और राममंदिर की आधारशिला रख इतिहास रचेंगे। यह भारतवर्ष के लिए गौरव की बात है। इसका स्‍वागत आज पूरा देश कर रहा है और मेरा यह गाना कौशल्‍या नंदन को समर्पित है। आप भी इस गाने का आनंद लें और रामधुन में रम जायें।

error: Content is protected !!