उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ छतरपुर मध्य प्रदेश द्वारा समाजसेवी संतोष गंगेले का सम्मान

छतरपुर 16 अक्टूबर 2020 उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ छतरपुर मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष डॉ आर बी पटेल ,श्री धर्मेंद्र सिंह वर्मा जिला सचिव ,श्री राजेश कुमार त्रिपाठी जिला सह सचिव द्वारा छतरपुर जिले के कछुआ नौगांव में उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों से व्यवहारिक रुप से भेंट की तथा संघ के विस्तार के बारे में विस्तार से चर्चा हुई इस अवसर पर बुंदेलखंड के समाजसेवी राष्ट्रीय आदर्श शिक्षा रत्न उपाधि से सम्मानित संतोष गंगेले कर्मयोगी को कोरोना महामारी जन जागरूकता अभियान चलाने समाज सेवा के लिए कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया ,डॉक्टर आर बी पटेल जिला अध्यक्ष ने अपने विचार रखते हुए कहा कि बुंदेलखंड में ऐसी महान शख्सियत संतोष गंगेले कर्मयोगी जिन्होंने अपनी उम्र को दरकिनार करते हुए समाज और देश सेवा के लिए त्याग परिश्रम किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है सम्मानित संतोष गंगेले ने उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ छत्तरपुर के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!