हिमाचल : साढ़े 11 बजे तक के रुझान

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से अभी तक 61 सीटों के रुझान मिले हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस 34 पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि 27 पर भाजपा, आजाद 7 पर आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल हमीरपुर से, शिक्षा मंत्री ईश्वर दास धीमान भोरंज से आगे, शिमला ग्रामीण से वीरभद्र सिंह आगे चल रहे हैं। हिलोपा के महेश्वर सिंह पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के कौल सिंह ठाकुर आगे चल रहे हैं। चिंतपूर्णी में पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार पीछे चल रहे हैं।

शिमला जिला

शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष वीरभद्र सिंह 9308 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं।

शिमला शहरी से कांग्रेस के हरीश जनार्था 1276 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं।

कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह 10000 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं।

चौपाल से आजाद प्रत्याशी बिट्टु वर्मा 6550 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं।

ठियोग से कांग्रेस की विद्या स्टोक्स 5119 मत प्राप्त कर आगे चल रही है।

जुब्बल कोटखाई से भाजपा के नरेंद्र सिंह बरागटा 7376 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं।

रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल 4652 मतों से आगे चल रहे हैं।

रोहडू़ से कांग्रेस के मोहन लाल बरागटा 10000 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं।

किन्नौर जिला

किन्नौर में कांग्रेस के जगत नेगी 2200 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। 8401 मत उन्हें मिले हैं। भाजपा के तेजवंत नेगी दूसरे स्थान पर 6वें राउंड में बने हुए हैं। 6253 मत उन्हें प्राप्त हुए हैं। बसपा के कैलाश को 194, राष्ट्रवादी कांग्रेस की सुदंर देवी को 133 मत प्राप्त हुए हैं जबकि हिलोपा के चेत राम नेगी को 122 मत प्राप्त हुए हैं।

लाहुल स्पीति जिला

भाजपा के राम लाल मार्कंडेय बढ़त बनाए हुए हैं।

सोलन जिला

अर्की से भाजपा के गोविंद राम 13608 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं।

नालागढ़ से भाजपा के केएल ठाकुर 4000 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं।

दून कांग्रेस के राम कुमार 8049 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं।

सोलन से कांग्रेस के धनीराम शांडिल 3066 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं।

कसौली से कांग्रेस के विनोद सुलतानपुरी 10574 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं।

सिरमौर जिला

पच्छाद भाजपा के सुरेश कश्यप आगे चल रहे हैं।

नाहन में भाजपा के राजीव बिंदल 24093 मत प्राप्त कर आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस के कुश परमार 11374 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

रेणुका में भाजपा के हृदय राम आगे चल रहे हैं।

पांवटा साहिब आजाद उम्मीदवार करनेश जंग आगे चल रहे हैं।

शिलाई में भाजपा के सुरेश कश्यप आगे चल रहे हैं।

मंडी जिला

मंडी सदर से कांग्रेस के अनिल शर्मा आगे।

जोगेंद्रनगर गुलाब सिंह ठाकुर आगे।

सुंदरनगर से कांग्रेस के सोहन सिंह आगे।

सराज से भाजपा के जयराम ठाकुर आगे।

द्रंग से कांग्रेस के कौल सिंह ठाकुर आगे।

चच्योट भाजपा के विनोद कुमार आगे।

सरकाघाट भाजपा के इंद्र सिंह ठाकुर आगे।

करसोग से कांग्रेस के मन्सा राम आगे।

बल्ह से कांग्रेस के प्रकाश चौधरी आगे।

धर्मपुर भाजपा के महेंद्र सिंह ठाकुर आगे।

कुल्लू जिला

कुल्लू हिलोपा के महेश्वर सिंह आगे चल रहे हैं

आनी से कांग्रेस के खूब राम आगे चल रहे हैं।

मनाली से भाजपा के गोविंद ठाकुर आगे हैं।

बंजार से कांग्रेस के कर्ण सिंह आगे।

ऊना जिला

ऊना से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती आगे।

कुटलैहड़ से भाजपा के वीरेंद्र कंवर आगे।

चिंतपूर्णी से भाजपा के बलबीर चौधरी आगे।

हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री आगे।

गगरेट से कांग्रेस के राकेश कालिया आगे।

बिलासपुर जिला

बिलासपुर से भाजपा के सुरेश चंदेल पीछे।

घुमारवीं से कांग्रेस के राजेश धर्माणी आगे।

नयनादेवी से कांग्रेस के राम लाल ठाकुर पीछे, भाजपा के रणधीर शर्मा आगे।

गेहडवीं से कांग्रेस के बीरूराम आगे।

हमीरपुर जिला

हमीरपुर से मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल आगे।

सुजानपुर से भाजपा के बागी राजेंद्र राणा आगे।

नादौन से कांग्रेस के सुखविंद्र सिंह सुक्खू पीछे, भाजपा के विजय अग्निहोत्री आगे।

भोरंज से भाजपा के आइडी धीमान आगे।

बड़सर से भाजपा के बलदेव शर्मा आगे।

चंबा जिला

चंबा से भाजपा के बीके चौहान आगे।

भटियात से कांग्रेस के कुलदीप पठानिया आगे।

डलहौजी से कांग्रेस का आशा कुमारी आगे।

चुराह से भाजपा के हंसराज आगे।

भरमौर से कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी आगे।

कांगड़ा जिला

धर्मशाला से भाजपा के किशन कपूर आगे।

कांगड़ा से भाजपा के बागी पवन काजल आगे।

नगरोटा से कांग्रेस के जीएस बाली आगे।

पालमपुर कांग्रेस के बृजबिहारी लाल बुटेल आगे

शाहपुर से कांग्रेस के मेजर विजय सिंह मनकोटिया आगे।

देहरा से कांग्रेस के आरएस राणा आगे।

ज्वालामुखी से कांग्रेस के संजय रत्‍‌न आगे।

फतेहपुर से भाजपा सांसद राजन सुशांत की पत्‍‌नी एवं निदर्लीय सुधा सुशांत आगे।

इंदौरा से भाजपा के बागी मनोहर धीमान आगे।

जयसिंह पुर कांग्रेस के यादविंद्र गोमा आगे।

नूरपुर से निर्दलीय राकेश पठानिया आगे।

सुलह से भाजपा के विपिन परमार आगे।

जवाली से कांग्रेस के नीरज भारती आगे।

error: Content is protected !!