टेक्‍नो कैमॅन 17 सीरीज ने 48 एमपी सेल्‍फी और 64 एमपी क्‍वाड रियर कैमरा के साथ स्‍मार्टफोन वीडियोग्राफी को नए अंदाज में पेश किया

नई दिल्ली, 15 जुलाई, 2021: वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्‍नो ने अपने लोकप्रिय कैमरा- केंद्रित कैमॅन सीरीज के दो नए उत्पादों, टेक्‍नो कैमॅन 17प्रो और टेक्‍नो कैमॅन 17 की घोषणा कर अपने ‘सेगमेंट-फर्स्‍ट’ की साख को एक बार फिर से मजबूत किया है। कैमॅन सीरीज़ के स्मार्टफोन्स को इस सेगमेंट को परिभाषित करने वाले उच्च कैमरा पिक्सल, TAIVOS टेक्‍नोलॉजी के अल्ट्रा नाइट लेन्स, पॉप-अप सेल्फी कैमरा, ऑटो आई फोकस जैसे बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाता है और अब कैमॅन 17प्रो सर्वश्रेष्ठ सेल्फी और वीडियोग्राफी अनुभव कराने का वादा करता है।
टेक्‍नो कैमॅन 17 सीरीज़ की पेशकश मिड-रेंज स्मार्टफोन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी क्षमताओं को आगे और भी नए सिरे से परिभाषित करेगी। दोनों ही स्मार्टफोन्‍स में इस सेगमेंट के कई सबसे पहले इनोवेशन्स मौजूद है; 17 हज़ार रुपए से कम कीमत के सेगमेंट में 48 एमपी स्मार्ट सेल्फी, 64 एमपी क्वाड रियर कैमरा और हीलियो जी95 प्रोसेसर पेश करने वाला टेक्नो कैमॅन 17 प्रो सबसे पहला स्मार्टफोन बन गया है। और एकदम नया कैमॅन 17, 13 हज़ार रुपए से कम कीमत के सेगमेंट में 16 एमपी डॉट-इन सेल्फी कैमरा, 64 एमपी क्वाड रियर कैमरा, 18W के साथ 5000 mAh बैटरी और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक बड़ा 6.8 इंच FHD+ डॉट-इन डिस्प्ले पेश करने वाला सबसे पहला स्मार्टफोन बन गया है।
इतना ही नहीं, दोनों ही स्मार्टफोन उनके TAIVOS एआई चिप द्वारा पॉवर किए गए सुपर नाइट लेन्स के साथ कम प्रकाश वाली स्थितियों में फोटो खींचने और वीडियो बनाने की एक महत्वपूर्ण समस्या को सुलझाते हैं। ये स्मार्टफोन विभिन्न प्रो-ग्रेड वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी मोड जैसे मूवी मास्टर, 4के 30 एफपीएस क्लियर रिकॉर्डिंग, पोर्ट्रेट नाइट सीन वीडियो और एआई स्मार्ट सेल्फीज़ और कई अन्य को भी सपोर्ट करते हैं।
इस लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अरिजीत तालापात्रा, सीईओ, ट्रांसियॉन इंडिया ने कहा, “’टेक्‍नो के कैमॅन पोर्टफोलियो के साथ हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि एक प्रतिस्पर्धात्मक कीमत में सभी के लिए सबसे आधुनिक मोबाइल कैमेरा टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई जाए। हमारे कैमॅन प्रोडक्ट की हमेशा यह कोशिश होती है कि अब तक कैटेगरी ग्राहकों द्वारा जिस प्रकार फोटोग्राफी का अनुभव किया गया है उसमें लगातार परिवर्तन लाया जाए। कैमॅन 17 सीरीज़ के अंतर्गत पेश किए जाने वाले सबसे नवीनतम उत्पादों को नए दौर के ग्राहकों की इस समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है और एक बाधारहित स्मार्टफोन अनुभव के लिए ये एक बड़ी स्क्रीन के साथ प्रो-ग्रेड स्मार्टफोन वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी क्षमताएं पेश करते हैं। हमें पक्‍का भरोसा है कि यह एक बड़ी सफलता होगी और यह दूसरों को अनुसरण करने के लिए एक मानक स्थापित करेगी। ”

error: Content is protected !!