मुंबई, 31 अगस्त, 2021: हाल ही में भव्य अनावरण के बाद, टाटा मोटर्स टिगोर ईवी के लॉन्च के साथ इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में हलचल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 11.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) की कीमत के साथ टिगोर ईवी की डिलीवरी अब पर्सनल सेगमेंट के लिए शुरू होगी। अपने आईसीई (इंटरनल कम्बशन इंजन) सिबलिंग के नक्शेकदम पर चलते हुए, टिगोर ईवी को भी जीएनसीएपी द्वारा सराहा गया है। इसे एडल्ट के लिए 4 स्टार रेटिंग (17.00 में से 12.00 अंक) और बच्चों के लिए (49.00 में से 37.24 पॉइंट) ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दिया गया है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की गतिशील दुनिया में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार, टिगोर ईवी में टाटा मोटर्स का प्रोपराइटरी उच्च वोल्टेज ईवी आर्किटेक्चर, ज़िप्ट्रॉन की खूबी है, और इसे टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और सेफ्टी के तीन मजबूत स्तंभों पर बनाया गया है।
टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट, श्री शैलेश चंद्रा के अनुसार – “ग्राहकों की बढ़ती सुविधा के कारण ईवी तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं, कारण है इन्हें अपनाने में आने वाली बाधाओं की कमी और पर्यावरण के अनुकूल समाधानों के लिए बढ़ती प्राथमिकता। इसका नेतृत्व हमारी अपनी नेक्सॉन ईवी ने किया है, जो आज भारतीय बाजार में सबसे लोकप्रिय ईवी है। केंद्र और राज्य सरकार से बढ़ता समर्थन, सब्सिडी प्रदान करना और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना, हमें अपने ग्राहकों के लिए अपने ईवी पेशकश का विस्तार करने के लिए प्रेरित करता है। हम आज टिगोर ईवी को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं, जो सक्षम ज़िप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित है। टिगोर ईवी उन सभी महत्वाकांक्षी सेडान खरीदारों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो एक ऐसा वाहन खरीदना चाहते हैं जो तकनीकी रूप से उन्नत, आरामदायक और सुरक्षा मानकों पर उच्च हो, साथ ही पर्यावरण के अनुकूल आवागमन भी हो, जो इसे खरीदारों के लिए एक अनूठा #EvolveToElectric विकल्प बनाता है।”
70% बाजार हिस्सेदारी के साथ मौजूदा इलेक्ट्रिक व्हीकल पर्सनल सेगमेंट मार्केट में अग्रणी, टाटा मोटर्स इस बात को लेकर आश्वस्त है कि नई टिगोर ईवी भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की पेशकशों का लोकतंत्रीकरण करेगी। एक इष्टतम रेंज प्रदान करते हुए, नई टिगोर ईवी में 306 किलोमीटर (मानक परीक्षण स्थितियों के तहत) की विस्तारित एआरएआई प्रमाणित रेंज है, जो इसे व्यक्तिगत यात्रा के लिए अधिक डिज़ायरेबल बनाती है। शानदार डिजाइन, क्लास लीडिंग सेफ्टी के साथ कम्फर्ट और रोमांचकारी परफॉर्मेंस से लैस टिगोर ईवी 55 kW का पीक पावर आउटपुट और 170 Nm का पीक टॉर्क देता है और यह 26-kWh लिक्विड-कूल्ड, हाई एनर्जी डेंसिटी बैटरी पैक, एक आईपी 67 रेटेड बैटरी पैक और मोटर इसे वेदर-प्रूफ़ और चिंता-रहित बनाता है।
टाटा मोटर्स नई टिगोर ईवी को तीन वेरिएंट्स: XE, XM, XZ+ (XZ+ डुअल टोन विकल्प उपलब्ध) में पेश कर रही है, जो ईवी मालिकों के लिए 8 साल और 160,000 KM बैटरी और मोटर वारंटी के साथ आती है। इसके अलावा, यह बेहतर ड्राइविंग इतना ही नहीं, यह तेज हैंडलिंग के लिए शानदार ड्राइविंग डायनैमिक्स और संतुलित सस्पेंशन भी प्रदान करता है। अन्य फीचर्स में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट की, पोर्टेबल चार्जिंग केबल आदि शामिल हैं।
टिगोर ईवी का इम्पैक्ट-रेसिस्टेंट बैटरी पैक केसिंग सेल स्तर पर नेल पेनेट्रेशन के लिए एआईएस – 048 मानक का अनुपालन करता है। रियर क्रैश अनुकूल संरचना के साथ एक प्रमाणित प्लेटफॉर्म के आधार पर, कार विश्व स्तर पर स्वीकार्य सीसीS2 चार्जिंग प्रोटोकॉल के साथ आती है और इसे किसी भी 15A प्लग पॉइंट से फास्ट-चार्ज के साथ-साथ स्लो-चार्ज किया जा सकता है। एक साइलेंट केबिन, आरामदायक सीटिंग के लिए पर्याप्त हेडरूम और लेगरूम के साथ विशाल इंटीरियर के अलावा, टिगोर ईवी अपने पावरट्रेन, इंफोटेनमेंट, कनेक्टिविटी और चार्जिंग में टेक्नोलॉजी से पैक्ड है, यह सभी एक आरामदायक और सुचारू ड्राइव का वादा करता है। रिमोट कमांड और रिमोट डायग्नोस्टिक्स सहित 30+ कनेक्टेड कार सुविधाओं के साथ, टाटा टिगोर ईवी शक्तिशाली अंडरपिनिंग्स के साथ एक बेहतरीन पेशकश है और एक सुलभ मूल्य पर एक ईवी के लाभ देती है।