अमिताभ बच्चन ने रिति एंटरटेनमेंट के प्लेटफॉर्म बियॉन्डलाइफ डॉट क्लब के साथ एनएफटी लांच किया

नयी दिल्ली, अगस्त, 2021- ब्लॉकचेन आधारित एनएफटी (नॉन फंजिबल टोकन) ने दुनियाभर में करीब 2.5 अरब डॉलर की एनएफटी बिक्री दर्ज की है और दक्षिणपूर्व एशिया से सूचीबद्ध ब्रांडों, सेलिब्रिटीज और एथलीट्स के साथ एनएफटी प्लेटफॉर्म बियॉन्डलाइफ डॉट क्लब की लांचिंग के साथ यह एक बड़ी छलांग लगाने को तैयार है। बियॉन्डलाइफ डॉट क्लब को लेकर भारत के सबसे तेजी से बढ़ते समूहों में से एक रिति एंटरटेनमेंट और विश्व के अग्रणी विकेन्द्रीकृत नो कोड एनएफटी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म गार्जियनलिंक डॉट आईओ के बीच साझीदारी हुई है।

बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार अमिताभ बच्चन इस बियॉन्डलाइफ डॉट क्लब के जरिये अपना एनएफटी संग्रह पेश करेंगे जो उनके प्रभुत्व का प्रतिनिधित्व करेगा और इस तरह से रिति एंटरटेनमेंट की ओर से पहला एनएफटी प्लेटफॉर्म बाजार में अपनी दस्तक देगा। इस साझीदारी पर अमिताभ बच्चन ने कहा, मैं रिति एंटरटेनमेंट पीटीई लिमिटेड-सिंगापुर में शामिल हुआ हूं और जल्द ही इस प्लेटफॉर्म पर एनएफटी लांच करूंगा।

बियॉन्डलाइफ डॉट क्लब के साथ अपने जुड़ाव को लेकर अमिताभ बच्चन ने कहा, मेरे भीतर एक सागर है जो अभी तक की अनकही दास्तां के साथ अभिव्यक्ति की लहरों के साथ बह रहा है। इस डिजिटल दुनिया में अनूठे और रचनात्मक ढंग से खुद की अभिव्यक्ति के साथ जुड़ने में मैं बियॉन्डलाइफ डॉट क्लब के साथ आगे बेहतर संबंध की उम्मीद करता हूं।

बियॉन्डलाइफ डॉट क्लब ने क्रेडिट कार्ड और डिजिटल भुगतान यूज़र्स के लिए एनएफटी खरीदना और नीलामियों में बोली लगाना आसान बना दिया है और यह तकनीकी रूप से दक्ष एवं आम लोगों की पहुंच में आ गया है। गार्जियनलिंक डॉट आईओ कलाकृति, संग्रह, मल्टी मॉडल कॉलेज और गेमिंग व ट्रेडिंग के लिए डिजिटल परिसंपत्तियों के अन्य रूपों जैसी रचनात्मक संपत्तियों की डिजिटल कहानियों के क्षेत्र में क्रांति लाने को तैयार है और यह भागीदारों की आसान पहुंच में होने के साथ ही अपलोड करने, प्रकाशित करने, मूल्य संरक्षण और यहां तक कि नीलामी की सहूलियत देता है। साथ ही यह सही प्रबंधन की भी सुविधा देता है जोकि रीयलटाइम एआई स्पाइडर के साथ एंटी रिप प्रोटेक्शन के लिए पूरी तरह से स्वचालित एवं एआई आधारित टेक्नोलॉजी से संरक्षित है। इससे एनएफटी एवं इससे जुड़े वॉलेट निष्पक्ष व्यापार के लिए सत्यापित किए जाते हैं और चोरी या धोखाधड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहती।

रिति ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन अरूण पांडेय ने कहा, दुनियाभर के कलाकारों के कंटेंट का वित्तीय मूल्य सृजन करने के लिए एनएफटी किस तरह से उनके बीच लोकप्रिय हुआ, यह बेहद चौकाने वाली चीज है। इस क्षेत्र में अवसरों और वृद्धि की कितनी जबरदस्त संभावना है, यह कल्पना से परे है। कलाकार अपने जीवन और काम को लेकर मूल्य सृजन करने के लिए तेजी से इस टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं। इस उपक्रम के पीछे सबसे बड़ी प्रेरणा दुनियाभर के कलाकारों, सेलिब्रिटीज और एथलीट्स को सशक्त करना और साथ ही इनके प्रशंसकों को उनके कंटेंट विशुद्ध रूप में प्राप्त करने में मदद करना है।

रिति एंटरटेनमेंट के सह संस्थापक और गार्जियनलिंक डॉट आईओ के चेयरमैन केयुर पटेल ने कहा, दुनियाभर के कलाकारों की तुलना में भारतीय कलाकार एनएफटी की दुनिया में भागीदारी करना शुरू कर रहे हैं। डिजिटल परिसंपत्तियों का क्षेत्र तकनीकी रूप से दक्ष लोगों तक सीमित रहा है। आज गार्जियनलिंक अपने नो कोड एनएफटी एक्सचेंज प्रारूप के साथ इस क्षेत्र में भागीदारी संबंधी जटिलताओं को खत्म करके इस अंतर को पाट रहा है। डिजिटल संपत्ति के तौर पर एनएफटी महज टेक्नोलॉजी ही नहीं है, बल्कि मूल्य सृजन की अवधारणा के बारे में है। इसलिए जहां पूरी दुनिया इस लहर की ओर भाग रही है, इस क्षेत्र में दीर्घकालीन विजेताओं को एक कलाकृति अपलोड करने से कहीं अधिक काम करने की जरूरत है।

रिति एंटरटेनमेंट और मायटेक के सह संस्थापक सौरव बनर्जी ने कहा, यह कुछ नया करने वाले प्रीमियम कंटेंट निर्माताओं का दौर है जो एनएफटी के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं क्योंकि भले ही आप स्वीकार करें या ना करें, एनएफटी अपने आप में एक भविष्य है। इस पूरे साल केंद्रीयकृत बाजार स्थलों ने काफी गतिविधियां दर्ज की हैं जिससे कलाकारों, सेलिब्रिटीज, खिलाडि़यों और कुछ अलग कंटेंट तैयार करने वाले लोगों के लिए यह अत्यधिक लाभप्रद रहा है।

यह प्लेटफॉर्म आदान प्रदान का एक माध्यम उपलब्ध कराते हुए कलाकारों एवं ब्रांडों को अपने कार्य के लिए मूल्य सृजन करने की ताकत देता है। यह भुगतान प्राप्त करना, एनएफटी का हस्तांतरण, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से आदान प्रदान जैसे संपूर्ण लेनदेन का प्रबंधन भी करता है। बियॉन्डलाइफ डॉट क्लब विदेश में रह रहे भारतीयों की आसान पहुंच में है।

error: Content is protected !!