स्कोडा ऑटो इंडिया ने सितंबर 2021 में 131% की ग्रोथ दर्ज की

चेक मैन्युफैक्चरर के लिए बिक्री के मामले में कुशक, का लगातार लीड करना जारी
मुंबई, 1 अक्टूबर 2021 – पिछले साल की समान अवधि की तुलना में, स्कोडा ऑटो इंडिया ने, सितंबर 2021 में 131% की सेल्स ग्रोथ की घोषणा की। सितंबर 2020 में 1,312 कारों की बिक्री की तुलना में कंपनी ने सितंबर 2021 में 3,027 कारें बेचीं। जहां कुशक ने भारत में ब्रांड की ग्रोथ को गति दी है, वहीं सुपर्ब, ऑक्टेविया और रैपिड ने भी बिक्री बढ़ाने में अपना योगदान दिया है।
स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक, श्री ज़ैक हॉलिस ने कहा, “कुछ अहम कंपोनेंट्स के मामले में इंडस्ट्री के सामने आने वाली चुनौतियों के बावजूद, स्कोडा ऑटो इंडिया, सितंबर में अपनी स्थिति मजबूत करने और आगे बढ़ने में कामयाब रहा है। त्योहारों के मौसम के नज़दीक आने के साथ ही हम अपनी लय पकड़ने को लेकर आश्वस्त हैं और देश भर में बढ़ती संख्या में स्कोडा वाहनों को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए तैयार हैं। भारत वैश्विक स्तर पर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम यहां अपनी उपस्थिति को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं।
कुशक की लॉन्चिंग के साथ शुरू हुई ‘इंडिया 2.0’ स्ट्रेटजी के रोल आउट के साथ, पूरे भारत में नेटवर्क की उपस्थिति को तेजी से बढ़ाने पर मुख्य फोकस किया गया है। अब 100 से अधिक शहरों में ब्रांड की मौजूदगी है और हाल ही में इसने भारत भर के प्रमुख शहरों में नए डीलरशिप खोले हैं।

error: Content is protected !!