एकल गेज और नदियों को जोड़ने को दें प्राथमिकता׃किरण

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि देश के दीर्घकालीन विकास का आधार सुदृढ़ संरचना एवं परिवहन व्यवस्था ही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नें इस क्षेत्र में पहल की थी। उन्होंने षट्पथी एवं चतुष्पथी सड़को का जाल देश में बिछाया। रेल संरचना में तिव्र गति से वृद्धि की। देश की सभी नदियों को परस्पर जोड़ने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई।
किरण ने कहा कि देश को अकाल, बाढ़ एवं पेयजल संकट से मुक्त करने का उपाय सभी नदियों को परस्पर जोड़ना ही है। भारत पाकिस्तान जल समझौता में 1948 में हुई सहमति को पुनः लागु किया जाना चाहिए। इसी प्रकार रेल परिवहन को सर्वसुलभ बनाने के लिए सारे देश में एकल गेज की व्यवस्था युद्ध स्तर पर की जानी चाहिए। हम अटल जी की इन योजनाओं को पुरा करके ही देश को विश्व की महाशक्ति बना सकते है। किरण ने आज पुर्वाह्न अटल जी के निवास पर जाकर जन्मदिवस पर उन्हे बधाई दी एवं उनके स्वस्थ जीवन की ईश्वर से कामना की। अटल जी ने वैचारिक प्रतिबद्धता, असीम संकल्प शक्ति एवं सतत कार्यरत् रहकर एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर भी सत्ता के शिखर को छुआ था। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

किरण नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में लेगी भाग
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी आज अपराह्न नई दिल्ली से मुम्बई पहूँची। यहां पर वे राजसमन्द जैन प्रवासी मण्डल के वार्षिक उत्सव में भाग लेगी। वे रात्रि उड़ान द्वारा अहमदाबाद पहुंचेगी। वे 26 दिसम्बर को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेगी। तत्पश्चात् सांयकाल जयपुर पहुंचेगी। वहां पर माहेश्वरी पब्लीक स्कुल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेगी।

error: Content is protected !!