स्किल इंडिया के टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम ने नई उपलब्धि हासिल की

हवाई यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने के बाद वर्ष 2022 में 100 भारतीय इंटर्न जापान भेजे गए
नई दिल्ली, 7 जून 2022: स्किल इंडिया के टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत, मार्च 2022 से अब तक 100 से अधिक छात्रों के एक दल को जापान भेजा है, क्योंकि देश ने विदेशियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी है। TITP, जापान द्वारा शुरू किया गया एक कार्यक्रम है जो ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विदेशी इन्टर्न को स्वीकार करता है। भारत और जापान ने कौशल, तकनीक और ज्ञान के हस्तांतरण के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। 100 इंटर्न में 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। उम्मीदवारों को मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, कन्स्ट्रक्शन, टेक्सटाइल, एग्रीकल्चर और फूड मैन्युफैक्चरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अग्रणी जापानी संगठनों के साथ अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के तहत, वे 1 लाख – 1.4 लाख रुपए का औसत मासिक वजीफा प्राप्त करेंगे।

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) भारत में TITP के प्रबंधन के लिए नोडल एजेंसी है, जो कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के तत्वावधान में कार्य कर रही है। एनएसडीसी ने भारत में 35 भेजने वाले संगठनों को सूचीबद्ध किया है और कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए अधिक योग्य संगठनों को सूचीबद्ध करने की दिशा में कार्य रहा है। इन भेजने वाले संगठनों को उम्मीदवारों के जापानी भाषा, संस्कृति, बिज़नेस एटिकेट्स सीखने के लिए जागरूक करने, मोबिलाइजेशन, ओरिएन्टेशन और प्रशिक्षण का कार्य सौंपा गया है, और यह जापान में उम्मीदवारों के रहने के लिए भी सहयोग करता है।

TITP के बारे में टिप्पणी करते हुए, एनएसडीसी के सीओओ और ऑफिशिएटिंग सीईओ, वेद मणि तिवारी ने कहा, “वैश्वीकरण और तकनीकी-सम्बंधी परिवर्तन ने दुनिया भर में कुशल कर्मियों की मांग को तेज कर दिया है। दुनिया भर के बिज़नेस प्रतिभाशाली वर्कर्स की मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिससे भारत इस मांग को पूरा करने के लिए युवाओं को न्यू-एज़ स्किल्स से लैस करके भारत को विश्व की ‘कौशल राजधानी’ बनाने के अपने प्रयासों में तेजी ला रहा है। हम युवा श्रम शक्ति के जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाकर और उन्हें इन-डिमांड जॉब ट्रेनिंग से लैस करके एक ‘रोजगार के लिए तैयार’ भारत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि ये युवा छात्र भारतीय प्रतिभाओं के लिए राजदूत के रूप में कार्य करेंगे और दूसरों को बेहतर संभावनाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित करेंगे।

error: Content is protected !!