मुंबई, 9 अगस्त 2022 : आईसीएनजी टेक्नलॉजी की सफलता की बुनियाद पर अपनी रेंज का विस्तार करते हुए भारत के प्रमुख ऑटोमोटिव ब्रैंड, टाटा मोटर्स ने आज टिगोर एक्सएम का आईसीएनजी वैरिएंट 7,39,900 लाख की आकर्षक कीमत (एक्सशोरूम प्राइस, दिल्ली) पर लॉन्च किया। आईसीएनजी रेंज के प्रॉडक्ट्स को कंपनी ने इसी साल लॉन्च किया था। आईसीएनजी प्रॉडक्ट्स की रेंज ने थोड़े ही समय में बेहतरीन रेस्पॉन्स हासिल किया, जिससे यह पेट्रोल और डीजल को छोड़कर सीएनजी अपनाने वाले उपभोक्ताओं की पसंद बन गए। अपनी सहज ड्राइविंग की क्षमता, सुरक्षा ओर फीचर्स के साथ टाटा मोटर्स की ओर से ऑफर की जा रही आईसीएनजी टेक्नोलॉजी ने अपना मुकाम हासिल कर लिया है, जिससे टियागो और टिगोर की अपने सेग्मेंट्स में बिक्री काफी बढ़ गई है।
कंपनी की आईसीएनजी टेक्नोलॉजी के 4 स्तंभों (‘इनक्रेडिबल’ परफॉर्मेंस, ‘आइकोनिक’ सुरक्षा, ‘इंटेलिजेंट’ टेक्नोलॉजी और आकर्षक फीचर्स) पर आधारित यह प्रॉडक्ट टिगोर आईसीएनजी का एंट्री लेवल प्रॉडक्ट होगा। इसमें कई सुरक्षात्मक और सुविधाजनक उपाय किए जाएंगे, जिसमें 4 स्पीकर सिस्टम के साथ हार्मन टीएम इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडोज, सेंट्रल लॉकिंग, रियर पार्किंग सेंसर्स आदि शामिल हैं। न्यू टिगोर एक्सएम आईसीएनजी वैरिएंट ओपल वाइट, डेटोना ग्रे, एरिजोना ब्लू और डीप रेड कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।)
टाटा मोटर्स पैसेंजर्स व्हीकल्स में सेल्स, मार्केटिंग और पर्सनल केयर के वाइस प्रेसिडेंट, श्री राजन अंबा ने कहा, “टिगोर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रॉडक्ट है। आईसीएनजी वैरिएंट के इसमें जुड़ने से इसकी रफ्तार और बढ़ गई है। इस समय टिगोर के लिए आने वाली बुकिंग्स का 75 फीसदी हिस्सा आईसीएनजी वैरिएंट के लिए आ रहा है, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि टिगोर कंपनियों के प्रॉडक्ट्स की रेंज में आईसीएनजी टेक्नोलॉजी की माँग तेजी से बढ़ी है। टिगोर आईसीएनजी की बढ़ती लोकप्रियता और अपनी नई फॉरएवर ब्रैंड फिलॉस्फी की तर्ज पर न्यू टिगोर एक्सएम आईसीएनजी उन उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करेगा, जो प्रारंभिक श्रेणी के वाहनों को खरीदकर हमारी आईसीएनजी टेक्नोलॉजी का लाभ उठाना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि इस नए प्रॉडक्ट के जुड़ने से इस श्रेणी और सीएनजी के क्षेत्र में कंपनी का विस्तार होगा।“
टाटा मोटर्स अपने यात्री वाहनों की कुल बिक्री में महीना-दर-महीना विकास की बुलंदियों पर पहुँचता जा रहा है। टाटा टिगोर ने इस सफर में देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिक्री वाली सेडान का दर्जा हासिल कर योगदान किया है, जिसका मार्केट शेयर 21% है। टाटा टिगोर अपने सेग्मेंट में एकमात्र सेडान है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में पेट्रोल, इलोक्ट्रिक और सीएनजी के विकल्पों में उपलब्ध है, जो एक बड़े वर्ग के उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करती है।