‘मैं हूं बलात्कारी’.., रैप सिंगर हनी सिंह पर पड़ा भारी

आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने पॉप गायक हनी सिंह के खिलाफ सोमवार को गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हनी पर गानों में अश्लील शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है।

तहरीर में गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हनी सिंह गानों में अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं। उनके गाने अत्यंत अश्लील, उत्तेजक व अश्लील हैं। उनके गाए हुए गाने समाज में महिलाओं के प्रति असम्मान और गंभीर अपराध बढ़ाने में उत्प्रेरक का कार्य कर सकते हैं। ‘मैं हूं बलात्कारी..’ व ऐसे ही अन्य गानों को लिखने और गाने वाले पंजाबी व बॉलीवुड गायक हनी सिंह के खिलाफ गोमतीनगर थाने में धारा 292, 293 और 294 आईपीसी के अंतर्गत दर्ज हुआ है।

गायक हनी सिंह का जन्म पंजाब के होशियारपुर में 15 मार्च, 1984 को हुआ था। वह देशी हिप हॉक, पंजाबी भांगड़ा गाने गाते हैं। गायक व एक्टर होने के साथ ही वह प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने अपना करियर 2006 से शुरू किया था। 2012 में रिलीज हुई मस्तान फिल्म में गाना गाने के लिए उन्होंने 70 लाख रुपये मेहनताना लिया था। उसी के बाद वह बॉलीवुड के सबसे महंगे गायक बन गए थे।

error: Content is protected !!