इस होली ‘कलर योर सिटी’ लेंस के साथ अपने शहर को रंगबिरंगा मेकओवर दीजिये

रंगों का त्‍यौहार आने ही वाला है जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है और स्‍नैपचैट अपने यूजर्स को त्‍यौहार के जोश से सराबोर करने के लिये ऑगमेंटेड रियलिटी के अनूठे अनुभव लेकर आया है। इस प्‍लेटफॉर्म पर लॉन्‍च हो रहे नये लेंसेस और अनुभवों की रेंज के साथ स्‍नैपचैटर्स एक रंगबिरंगे उत्‍सव की उम्‍मीद कर सकते हैं।

वे चार रोमांचक लॉन्‍च नीचे दिए गए हैं, जो इस होली को स्‍नैपचैटर्स के लिये वाकई एक यादगार अनुभव बना देंगे।

‘कलर योर सिटी’ लैण्‍डमार्कर लेंस
स्‍नैप की अत्‍याधुनिक एआर टेक्‍नोलॉजी इस साल होली के वर्चुअल जश्‍न को नयापन देने के लिये तैयार है और स्‍नैपचैटर्स को त्‍यौहार मनाने का एक अनूठा और शानदार तरीका मिलेगा। अपने प्‍लेटफॉर्म की लैण्‍डमार्कर और स्‍काई सेगमेंटेशन टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल कर मुंबई, चंडीगढ़, मथुरा और वाराणसी जैसे शहरों को रंगीन प्‍लेग्राउंड्स दिये गये हैं और मशहूर जगहों को वाइब्रैट कलर्स से सजाया गया है।

एआर वाटरकलर गन्‍स का इस्‍तेमाल कर स्‍नैपचैटर्स आकाश की ओर रंगीन धमाके कर सकते हैं और होली के ग्रीटिंग्‍स का शानदार नजारा बना सकते हैं। इन इलाकों को स्‍कैन करने के बाद स्‍नैपचैटर्स मशहूर जगहों को त्‍यौहार के रंगों से सजा देख सकते हैं और उन्‍हें सचमुच एक यादगार और संवाद वाला अनुभव मिलेगा।

भारत के स्‍नैप लेंस नेटवर्क क्रियेटर्स ने स्‍नैपचैट के साथ मिलकर 5 स्‍थानीय प्रसिद्ध जगहों की पहचान की है और उन्‍हें होली के रंगों से सजाकर जीवंत किया है।

स्‍नैप मैप का कस्‍टम टेकओवर
स्‍नैपचैट का स्‍नैप मैप दुनिया को देखने का एक व्‍यक्तिगत तरीका देता है, जिसमें वे लोग और जगहें होती हैं, जिनकी आपको फिक्र है, वह भी रियल-टाइम में। इस होली में भारत का स्‍नैप मैप होली के रंगों का ठिकाना होगा और होली के एक्‍शन मोड में अवतार होंगे। मैप पर भारत में किसी भी जगह को टैप करके यूजर्स भारत और दुनिया में स्‍नैपचैट यूजर्स द्वारा पोस्‍ट की गईं होली के जश्‍न की तस्‍वीरें देख सकेंगे। तो चाहे आपका दोस्‍त कनाडा में या फिर दुबई में होली मना रहा हो, आप स्‍नैप मैप पर जाएं और उन्‍हें होली खेलते देखें!

होली के थीम वाला बिटमोजी फैशन ड्रॉप
इस साल होली के लिये स्‍नैप लिमिटेड-एडिशन होली-थीम्‍ड बिटमोजी फैशन ड्रॉप लॉन्‍च कर रहा है, जिसमें होली के आकर्षक रंगों वाले टी-शर्ट्स, ट्रेंडी सनग्‍लासेस और स्‍टाइलिश झुमके हैं। अपने अवतार को त्‍यौहार के मुताबिक बनाएं और अपने दोस्‍तों के साथ शेयर करने के लिये अनोखा होली बिटमोजी लुक अपनाएं। यह खास कलेक्‍शन इस साल अपने वर्चुअल जश्‍न को रंगीन और रोमांचक बनाने का सबसे बढ़िया तरीका है। तो इंतजार किस बात का? आज ही यह फैशनेबल होली बिटमोजी एसेसरीज लीजिये!

लोकलाइज्‍ड स्टिकर्स और होली एआर लेंसेस
इस साल स्‍नैप के पसंदीदा फिल्‍टर्स और स्टिकर्स के साथ होली की अपनी तस्‍वीरों को ज्‍यादा उम्‍दा बनाने के लिये तैयार हो जाइये। चाहे आप फैशन के नये ट्रेंड्ज़, स्‍वादिष्‍ट पकवानों या खुशियों से भरे जश्‍न की तस्‍वीर ले रहे हों, स्‍नैप आपके काम आएगा। इस साल स्‍नैप ने नये रोमांचक फीचर्स की एक श्रृंखला को लॉन्‍च किया है, जिसमें होली के थीम वाले 7 एआर लेंसेस, अंग्रेजी, हिन्‍दी और पंजाबी में नये लोकलाइज्‍ड बिटमोजी स्टिकर्स और 6 नये कैमियो स्टिकर्स हैं, जो आपकी तस्‍वीरों को बेहतर बनाएंगे। इन सारी और कई दूसरी नई चीजों के साथ आपकी होली की तस्‍वीरें वास्‍तव में अलग होंगी और त्‍यौहार का मजा अद्भुत रहेगा। तो स्‍नैप को आपकी तस्‍वीरें बेहतर बनाने दीजिये और कुछ ऐसी यादें बनाइये, जिन्‍हें भुलाया न जा सके।

error: Content is protected !!