शुभी शर्मा की खूबसूरत फिल्म “जय वट सावित्री मैय्या” का भव्य ट्रेलर रिलीज

फिल्म “जय वट सावित्री मैय्या” में शुभी शर्मा ने वट सावित्री के किरदार को किया जीवंत, दर्शकों को है अब फिल्म का इंतजार

जय मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “जय वट सावित्री मैय्या” का भव्य ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म में भोजपुरी की खूबसूरत अदाकारा शुभी शर्मा ने वट सावित्री मां का किरदार निभाया है जिसमें वह दर्शकों के बीच खूब सराही जा रही है। फिल्म के ट्रेलर में शुभी शर्मा ने अपना गहरा छाप छोड़ा है। वही फिल्म की कहानी भी धार्मिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई है, इसको लेकर इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। जेएएस मोशन पिक्चर्स के बैनर से निर्मित फिल्म “जय वट सावित्री मैय्या” के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, अंशुमन सिंह और मोनिका सिंह हैं, जबकि निर्देशक संजय श्रीवास्तव और कार्यकारी निर्माता सुभाष चव्हाण हैं।

लिंक :

फिल्म “जय वट सावित्री मैय्या” को लेकर शुभी शर्मा ने कहा कि बेहद खूबसूरत है और इस फिल्म में मेरा किरदार शानदार है। इसके लिए मैं फिल्म के निर्माताओं का आभार व्यक्त करती हूं। वैसे फिल्म के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी भव्य है और यह किस लेवल की बनी है। इस फिल्म मां वट सावित्री की महिमा का भी बखान है। मां अपने भक्तों की सारी मनोकामना है। इस फिल्म के जरिए उनकी महिमा को अलग ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के गीत संगीत भी भक्तिमय हैं। कथा और संवाद भी रोचक हैं। फिल्म पूरी तरह से मनोरंजन और अध्यात्म का समागम है। इसलिए मैं आग्रह करुंगी कि फिल्म को आप सभी जरूर देखें।

वहीं, फिल्म के निर्माता अंशुमान सिंह ने भी फिल्म को लेकर भोजपुरी के दर्शकों से इसे देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिल्म को हम जल्द ही रिलीज करेंगे। उन्होंने बताया कि फ़िल्म जय वट सावित्री मैय्या में प्रीति शुक्ला, शुभी शर्मा, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता, अंशुमन सिंह राजपूत, प्रकाश जैश, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, देवेन्द्र पाठक, सोनिया मिश्रा, अनीता रावत, स्वास्तिका मिश्रा और अन्य मुख्य भूमिका में हैं। म्यूज़िक ऑन Enterr10 रंगीला है। निर्माता अपूर्व मेड़तिया, अंशुमन सिंह और मोनिका सिंह और निर्देशक संजय श्रीवास्तव, कार्यकारी निर्माता सुभाष चव्हाण है। संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार प्यारेलाल “कवि”, सुरेंद्र मिश्रा व शेखर मधुर हैं। लेखक सुरेंद्र मिश्रा एवं विवेक मिश्रा हैं। छायांकन माही शेलार और संकलन: गुर्जंट सिंह का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। नृत्य प्रवीण शेलार हैं।

error: Content is protected !!