एयरपोर्ट ऑपरेटर, यात्री, एयरलाइंस, सीआईएसएफ और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सहित सभी हितधारक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह में लेंगे भाग
जयपुर: नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) 5 अगस्त से जयपुर एयरपोर्ट पर एक सप्ताह का “एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक” का आयोजन शुरू हुआ । सप्ताह के दौरान यात्रियों और हवाई अड्डे के हितधारकों के लिए “Enhancing passenger security through effective divestment , की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
“ हम जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और राज्य के अन्य एयरपोर्ट्स पर एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक का आयोजन कर रहे हैं। इस उत्सव के पीछे मुख्य उद्देश्य सुरक्षा संबंधी जागरूकता पैदा करना और प्रारंभिक स्तर पर संभावित खतरों की पहचान करना है,” एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ।
पूरा कार्यक्रम हवाई अड्डे पर काम करने वाले या प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा चेतना को मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सप्ताह की शुरुआत 5 अगस्त को जयपुर एयरपोर्ट पर उद्घाटन समारोह के साथ हुई , जिसके बाद जागरूकता सत्र, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, उत्कर्ष सेवा के लिए पुरस्कार कार्यक्रम, वॉकथॉन, स्कूली बच्चों का हवाई अड्डे का दौरा, लैपल्स और बैज का वितरण, डॉग शो तथा विभिन्न यात्री सहभागिता कार्यक्रमों, सेमिनार और टॉक शो का आयोजन किया जायेगा।
“जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा और संरक्षा हमारे परिचालन की आधारशिला है। हमें बहुत गर्व है की हम बीसीएएस, सीआईएसएफ, एयरलाइंस और अन्य सुरक्षा टीमों के दृढ़ समर्पण का सम्मान करने के लिए एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक का आयोजन करने जा रहे है। सभी हितधारक मिलकर यात्रियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की जयपुर हवाई अड्डे की प्रतिबद्धता को बरकरार रखते हैं, ”जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारी ने कहा