सुविख्यात कवयित्री आशा पाण्डेय ओझा को ॐ शांति साहित्य गौरव सम्मान

आशा पाण्डेय ओझा ‘आशा’ की अब तक ग्यारह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, वे साहित्य की हर विधा में लेखन करती हैं , गीत, ग़ज़ल कविता, कहानी, आलेख, निबंध, संस्मरण, यात्रा वृत्तांत सहित कई विधाओं पर अपनी कलम चला चुकी हैं। संस्थापक नरेश शांडिल्य ने अपने माता-पिता स्व.ओम प्रकाश शर्मा और स्व. शांति देवी की पुण्य स्मृति में पिछले वर्ष संस्थान की स्थापना की थी। इस संस्था के वार्षिक उत्सव में हर वर्ष ₹11000/- का एक पुरस्कार कविता विधा में दिया जाता है।