प्रतापगढ़। जिले के सदर तहसील अंतर्गत भुआलपुर डोमीपुर मजरे पूरे मना निवासी सत्य प्रकाश सिंह (48) का लंबी बीमारी के चलते 04 मार्च को निधन हो गया। अधेड़ के बड़े भाई ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि वह लगभग चार वर्षों से शुगर, किडनी आदि की समस्या के चलते जीवन और मौत से जूझ रहे थे। उनके इलाज में पूरा परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। सत्य प्रकाश सिंह के पिता स्व अवधेश बहादुर सिंह एक किसान होने के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उनके तीन बच्चों में बीच के सत्य प्रकाश एक अरसे से बीमारी से जूझते चले आ रहे है। पहले फ्लोराइड की समस्या से उनकी कमर टेड़ी हो गई थी। उसके बाद वह किडनी शुगर आदि गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गए थे। खेती बारी करके उनका किसी तरह से जीवन यापन होता था है। इधर उनकी बीमारी के चलते उनका पूरा परिवार आर्थिक संकट से गुजरने लगा। इतना ही नहीं उनकी बड़ी पुत्री सुष्मिता सिंह (23) जो कि विकलांग है जिसकी शादी नहीं हुई है उसके बाद कौशलेंद्र सिंह (19), हितेश सिंह (17) नितेश सिंह (15) है। मृतक के बड़े भाई ओम प्रकाश सिंह भी तीन साल से अपनी रोजी रोटी का काम छोड़कर अपने छोटे भाई को गंभीर बीमारी से बचाने एवं उनके इलाज में दर दर भटकते रहे है। इस दुखद घटना की जानकारी होने पर सावन साहिल फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी अध्यक्ष शील कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार घर पर पहुंचकर संवेदना प्रकट किया साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल ज्योति मौर्य के साथ उच्च अधिकारियों से बात की। जिसपर शासन से आर्थिक सहयोग प्रदान करने का अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है। साथ ही ट्रस्टी ने विकलांग पुत्री की विकलांग पेंशन एवं उसकी पत्नी का विधवा पेंशन लगवाने की बात कही है। वहीं क्षेत्रीय विधायक जीतलाल पटेल से भी बात की जिसपर विधायक प्रतिनिधि रॉबिन पटेल ने शुक्रवार को मृतक के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट करने के साथ आर्थिक सहयोग प्रदान करने की बात कही है। इस दौरान वकील सिंह, आनन्द सिंह, संतोष सिंह, राजेंद्र सिंह के साथ ग्राम सभा के अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
