मीडियाटेक ने डायमेन्सिटी पोर्टफोलियो में एआई और कैमरा सक्षम नवप्रवर्तन प्रदर्शित किया

 नई दिल्ली, दिसंबर, 2025- प्रति वर्ष करीब एक अरब कनेक्टेड डिवाइसेज़ को ताकत प्रदान कर रही विश्व की अग्रणी फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी मीडियाटेक ने “प्रत्येक चिप में नवप्रवर्तन, संभावनाएं और परिकल्पना” थीम पर बेंगलूरु में अपने टेक डे 2025 आयोजित किया जिसमें मीडियाटेक के सभी प्रीमियम एवं अग्रणी डायमेन्सिटी पोर्टफोलियो में नवीनतम टेक्नोलॉजीज पर जोर रहा। मीडिया, टेक्नोलॉजी विश्लेषक और ओप्पो एवं वीवो के प्रमुख रिटेलर भी टेक्नोलॉजी के अगले मोर्चे पर अंतर्दृष्टिपूर्ण चर्चा के लिए उपस्थित रहे।

मीडियाटेक ने अपना नवीनतम डायमेन्सिटी 9500 एसओसी प्रदर्शित किया जो उच्च निष्पादन मोबाइल गणना में इस कंपनी की अग्रणी स्थिति को दर्शाता है। मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500 एक तीसरी पीढ़ी की संपूर्ण बिग कोर सीपीयू डिजाइन है जिसमें एक 4.21 गीगाहर्ट्ज अल्ट्रा कोर, 4 चैनल यूएफएस4.1 के लिए उद्योग का पहला सपोर्ट, मीडियाटेक इमेजिक 1190, तीन प्रीमियम कोर, आर्म जी1-अल्ट्रा जीपीयू और चार परफॉर्मेंस कोर का मेल है। मीडियाटेक ने अपने डायमेन्सिटी पोर्टफोलियो में नवीनतम गठबंधनों में से कुछ को रेखांकित किया जिसमें ओप्पो फाइंड एक्स9 सीरीज से 5जी स्मार्टफोन और वीवो एक्स300 सीरीज के साथ ही प्रीमियम डायमेन्सिटी 8000 सीरीज में उच्च निष्पादन वाले स्मार्टफोन शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मीडियाटेक इंडिया के प्रबंध निदेशक अंकु जैन ने कहा, “मीडियाटेक में हमारा मानना है कि सही मायने में ब्रिलियंट टेक्नोलॉजी, महज उत्पादों को तैयार करने से कहीं अधिक बड़ी चीज़ है। यह अद्भुत अनुभव देने के बारे में है जो लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाले। हमारा मिशन संभावना की सीमाओं को आगे बढ़ाना और हमारे आसपास की दुनिया को बदलना है। हम भारत में निरंतर अपनी आरएंडडी क्षमताएं बढ़ा रहे हैं और लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए अनूठी प्रगति ला रहे हैं। इसके अलावा, भारत हमारे दीर्घकालीन विजन के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और हम इस देश में उपभोक्ताओं और डेवलपर्स को ऐसी अनूठी, सुरक्षित और ऊर्जा दक्ष टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो तेजी से विकसित हो रही डिजिटल दुनिया की जरूरतों को पूरा कर सके।”

इस आयोजन में ‘Chipset Intelligence at the core of tomorrow’s photography and imaging experiences’ विषय पर परिचर्चा भी हुई जिसके सूत्रधार मीडियाटेक इंडिया के निदेशक (मार्केटिंग एवं संचार, दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र) अनुज सिद्धार्थ रहे। पैनल में मीडियाटेक इंडिया के प्रबंध निदेशक अंकु जैन, टेकआर्क के मुख्य विश्लेषक फैसल कावुसा और पेशेवर फोटोग्राफर अमन छोटानी विशेषज्ञ के तौर पर शामिल थे। इन्होंने स्मार्टफोन इमेजिंग में उभरते रुख, फोटोग्राफी पर उन्नत चिपसेट के प्रभाव और अगली पीढ़ी के इमेजिंग एवं एआई क्षमताओं को प्रदान करने के लिए मीडियाटेक के चिपसेट में नवप्रवर्तन किस तरह से उपकरण विनिर्माताओं को सशक्त बना रहे हैं, इसको लेकर अपने अंतर्दृष्टिपूर्ण विचार साझा किए।

टेकआर्क के मुख्य विश्लेषक फैसल कावुसा ने कहा, “अग्रणी स्मार्टफोन एक ऐसे युग में प्रवेश कर चुके हैं जहां ग्राहक की खुशी शीर्षक विशिष्टताओं से कहीं अधिक टिकाऊ, वास्तविक दुनिया के निष्पादन पर निर्भर करती है। हमारा नवीनतम विश्लेषण बताता है कि प्रीमियम यूज़र अनुभव के लिए प्रोसेसर अकेला सबसे महत्वपूर्ण निर्धारक बन गया है जो गति, क्षमता, गेमिंग, कैमरा निष्पादन और दीर्घकालीन विश्वसनीयता को प्रभावित कर रहा है। मीडियाटेक डायमेन्सिटी पोर्टफोलियो खासकर डायमेन्सिटी 9400 रॉ परफॉर्मेंस, ऊर्जा दक्षता और महत्तम स्तर पर काम करने का एक दुर्लभ संतुलन प्रदान कर इस बदलाव के केंद्र में है। जैसा कि एआई आधारित अनुभव मुख्यधारा में है, एडवांस्ड सिलिकॉन नवप्रवर्तन को मूर्त रूप देने की मीडियाटेक की क्षमता से हर दिन यूजर उभरते अग्रणी एवं प्रीमियम स्मार्टफोन रुख के बीच आनंद की अनुभूति करता है।”

इस आयोजन में निम्नलिखित उत्पाद प्रदर्शित किए गए और नवीनतम टेक्नोलॉजीज़ एवं नवप्रवर्तन को लेकर चर्चा हुई-

  • स्मार्टफोन- मीडियाटेक डायमेन्सिटी परिवार में मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500, 9400 प्लस, 9400, 9400ई और 9300 प्लस एसओसी शामिल हैं।
  • नवीनतम अग्रणी चिपसेट- मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9500 में तीसरी पीढ़ी के ऑल बिग कोर सीपीयू और 12-कोर माली जी1-अल्ट्रा जीपीयू की खूबी शामिल है जो ऑन-डिवाइस एआई, कंसोल-ग्रेड गेमिंग और ऊर्जा दक्षता में नए मानक स्थापित कर रही है।
  • स्मार्ट डिवाइसेज- मीडियाटेक डिजिटल टीवी, स्मार्ट स्पीकर्स, वाई-फाई राउटर्स, आर्म आधारित क्रोमबुक्स, लूमिया आर्क 5 और 7 जैसे स्मार्ट प्रोजेक्टर्स और अन्य स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स सहित विभिन्न वर्टिकल्स में बाजार में अग्रणी है।
  • वर्ष 2026 के लिए उभरते कंज्यूमर टेक्नोलॉजी रुख को रेखांकित किया गया जिसमें एआई, कनेक्टिविटी और स्मार्ट डिवाइसेज में कैसे प्रगति आने वाले कल के डिजिटल अनुभवों को आकार देगी, इस पर अंतर्दृष्टिपूर्ण चर्चा की गई।

मीडियाटेक इंडिया के निदेशक (मार्केटिंग एवं संचार, भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र) अनुज सिद्धार्थ ने कहा, “मीडियाटेक के लिए भारत एक प्रमुख बाजार और महत्वपूर्ण प्रतिभा केंद्र दोनों तरह से रणनीतिक महत्व रखता है जिससे अद्भुत टेक्नोलॉजी अनुभवों को अधिक लोगों की पहुंच में लाने में मीडियाटेक की भूमिका रेखांकित होती है। हम भारत में निरंतर अपनी आरएंडडी क्षमताओं का विस्तार कर रहे हैं और ऐसी अनूठी प्रगति कर रहे हैं जो हर दिन जीवन को आसान बनाती है। भारत सहित विश्व में अग्रणी मोबाइल एसओसी प्रदाता के तौर पर मीडियाटेक इंटेलिजेंट, ऑन-डिवाइस एआई अनुभवों की अगली लहर को समर्थ बना रही है। इस मीडियाटेक टेक डे आयोजन में हमने ऑन डिवाइस एआई, कैमरा निष्पादन और दक्षता में एक बड़े कीर्तिमान के तौर पर डायमेन्सिटी 9500 चिपसेट को रेखांकित किया जो दुनियाभर में प्रीमियम अनुभव प्रदान करने के लिए ओईएम साझीदारों को सशक्त कर रहा है।”

मीडियाटेक विभिन्न वर्टिकल्स के लिए अपने विविध पोर्टफोलियो में चिपसेट की पेशकश करती है जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, क्रोमबुक, वाई-फाई सॉल्यूशंस, आईओटी डिवाइस, ऑटोमोटिव, डेटा सेंटर, एसिक आदि शामिल हैं। मीडियाटेक टेक्नोलॉजी डे प्रतिदिन जीवन को नया आकार दे रहे नवीनतम नवप्रवर्तन को प्रदर्शित करने का एक संवादात्मक प्लेटफॉर्म है। टेक डे में ऐसी उन्नत टेक्नोलॉजी को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की मीडियाटेक की प्रतिबद्धता पर जोर दिया जाता है जिससे हमारा दैनिक जीवन समृद्ध हो और हम कहीं अधिक स्मार्ट बनें।

error: Content is protected !!