सावन साहिल फाउंडेशन ने शुरू किया कंबल वितरण अभियान

कड़ाके की ठंड को देखते हुए सावन साहिल फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मानवीय पहल का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे असहाय लोगों को राहत पहुंचाना है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष शील गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि ठंड के मौसम में सड़क किनारे, झुग्गी-झोपड़ियों और खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ऐसे में समाज की जिम्मेदारी है कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा यह अभियान पूरे ठंड के मौसम में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
कंबल वितरण के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न इलाकों में जाकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल वितरित किए। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय सामाजिक कार्य बताया।
शील गहलोत ने समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे इस तरह के सामाजिक कार्यों में सहयोग करें, ताकि ठंड से किसी की जान जोखिम में न पड़े।
error: Content is protected !!