अभिषेक मिश्रा बने अपवा के जिलाध्यक्ष, घनश्याम पटेल जिला प्रभारी

प्रयागराज। अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत पंजीकृत इस दौरान संगठन की नई सदस्यता और उनके विस्तार का कार्यक्रम जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसी के तहत प्रयागराज जिले में विस्तार के क्रम में पुरानी कमेटी को भंग करने के उपरान्त नई कमेटी का पुनर्गठन प्रतापगढ़ एवं लखनऊ से प्रकाशित डीएवीपी मान्यता प्राप्त समाचार पत्र सावन साहिल एवं न्यूज सावन साहिल के सम्पादक, राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत के दिशा निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष ओपी गुप्ता ने प्रयागराज का जिलाध्यक्ष सूरज वार्ता हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के यमुनापार प्रभारी अभिषेक मिश्रा एवं न्यूज सावन साहिल ब्लॉक सोरांव प्रभारी डॉ घनश्याम पटेल को मनोनीत किया गया है। जनसंदेश टाइम्स के पत्रकार गौरव पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष, यूनाइटेड भारत के पत्रकार मनोज त्रिपाठी को जिला कोषाध्यक्ष, जनसंदेश टाइम्स के पत्रकार मनीष त्रिपाठी जिला सचिव, महाकाल एक्सप्रेस के पत्रकार रामलाल बिन्द जिला संगठन मंत्री, महाकाल एक्सप्रेस के पत्रकार नीरज तिवारी संयुक्त मंत्री, इलाहाबाद एक्सप्रेस अख़बार के पत्रकार शिवम तिवारी जिला महामंत्री मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन के उपरान्त अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अपवा संगठन को प्रयागराज जिले में सशक्त बनाने की दिशा में बेहतर प्रयास किया जायेगा। संगठन में अधिक से अधिक पत्रकारोंको जोड़ने का हर संभव प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज जिले में किसी भी पत्रकार का किसी के भी द्वारा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, इसके लिए संगठन निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए कटिबद्ध है।

error: Content is protected !!